सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Third Kedar Tungnath Dham portals opened temple adorned with eight quintals of flowers Uttarakhand News

Rudraprayag: तृतीय केदार तुंगनाथ के कपाट खुले, सैकड़ों श्रद्धालु बने साक्षी, आठ कुंतल फूलों से सजाया गया मंदिर

संवाद न्यूज एजेंसी, ऊखीमठ(रुद्रप्रयाग) Published by: Renu Saklani Updated Wed, 22 Apr 2026 01:14 PM IST
विज्ञापन
सार

केदारनाथ मंदिर के साथ ही तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ मंदिर के कपाट भी आज श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं। 

Third Kedar Tungnath Dham portals opened temple adorned with eight quintals of flowers Uttarakhand News
तुंगनाथ की डोली। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ मंदिर के कपाट आज बुधवार को तय मुहूर्त पर श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। कपाटोद्घाटन के साढ़े सात सौ से अधिक श्रद्धालु साक्षी बने। इस मौके पर मंदिर को करीब आठ कुंतल फूलों से भव्य रूप से सजाया गया।

Trending Videos


भगवान तुंगनाथ की चल उत्सव विग्रह डोली अपने अंतिम रात्रि प्रवास चोपता से बुधवार सुबह नौ बजे धाम के लिए रवाना हुई। साढ़े तीन किलोमीटर की खड़ी चढ़ाई तय करते हुए डोली साढ़े दस बजे मंदिर परिसर पहुंची। इस दौरान बाबा भोलेनाथ के जयकारों के बीच श्रद्धालुओं ने डोली का स्वागत कर आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं मंदिर की परिक्रमा के बाद डोली को पार्वती मंदिर में विराजमान किया गया। इसके बाद मक्कू के हक-हकूकधारी ब्राह्मणों ने भोग मूर्तियों को उतारकर गर्भगृह में विधिवत पूजा-अर्चना की। परंपरा के अनुसार स्वयंभू लिंग को पुष्प और अक्षत अर्पित कर जागृत किया गया। मंदिर के मठाधीश राम प्रसाद मैठाणी ने पूजा संपन्न कराई, जिसके बाद श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर बाबा तुंगनाथ का आशीर्वाद लिया।

ये भी पढ़ें...Kedarnath Temple: धाम के कपाट खुलने पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, श्रद्धालुओं से की पांच संकल्प अपनाने की अपील

इस अवसर पर पूर्व विधायक मनोज रावत, जिला पंचायत सदस्य प्रीति पुष्पवाण, डोली प्रभारी प्रकाश पुरोहित, आचार्य लंबोदर प्रसाद मैठाणी, नव निर्वाचित मठाधीश मुकेश मैठाणी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed