{"_id":"69e850e28e03375b950ff4e2","slug":"pm-modi-extends-best-wishes-on-kedarnath-dham-portals-opening-appeals-to-devotees-to-adopt-five-resolutions-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kedarnath Temple: धाम के कपाट खुलने पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, श्रद्धालुओं से की पांच संकल्प अपनाने की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kedarnath Temple: धाम के कपाट खुलने पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, श्रद्धालुओं से की पांच संकल्प अपनाने की अपील
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: Renu Saklani
Updated Wed, 22 Apr 2026 10:37 AM IST
विज्ञापन
सार
केदारनाथ धाम के कपाट खुलने पर पीएम मोदी ने शुभकामनाएं देने के साथ ही एक्स पर लिखा-बाबा केदार के दर्शन समेत चारों धामों की यह पावन यात्रा भारत की सनातन सांस्कृतिक चेतना का एक भव्य उत्सव है। उन्होंने श्रद्धालुओं से पांच सकल्प लेने की अपील की।
पीएम मोदी ने की श्रद्धालुओं से अपील
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
जय बाबा केदार की जयकारों के साथ आज केदारनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं। इसी के साथ केदारनाथ यात्रा का शुभारंभ भी हो गया है। सीएम धामी ने जहां केदारनाथ धाम में कपाटोद्घाटन के दौरान पूजा-अर्चना की, वहीं पीएम मोदी शुभकामनाएं देते हुए श्रद्धालुओं से पांच संकल्प अपनाने की अपील की।
Trending Videos
बाबा केदार से सभी पर कृपा बनाए रखने और यात्रा को मंगलमय बनाने की प्रार्थना के साथ प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर लिखा कि चारधाम यात्रा भारत की आस्था, एकता और समृद्ध परंपराओं का प्रतीक है। गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट 19 अप्रैल को खुल चुके हैं, जबकि बदरीनाथ धाम के कपाट 23 अप्रैल को खुलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
अपने संदेश में पीएम मोदी ने श्रद्धालुओं से पांच संकल्प अपनाने की अपील की। इनमें स्वच्छता बनाए रखना, पर्यावरण संरक्षण, सेवा और सहयोग की भावना, स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देना और यात्रा के नियमों का पालन करने की अपील की।
उन्होंने यात्रियों से डिजिटल उपवास रखने और उत्तराखंड की प्राकृतिक सुंदरता को महसूस करने की भी सलाह दी। प्रधानमंत्री ने कहा कि चारधाम यात्रा भारत की सांस्कृतिक चेतना का बड़ा उत्सव है और यह एक भारत श्रेष्ठ भारत की भावना को मजबूत करती है।
ये भी पढे़ं...Uttarakhand: इस महीने राज्य में दस बार आ चुका भूकंप, तीन जिलों में डाेली धरती, वैज्ञानिकों बोले-सजगता जरूरी
पीएम मोदी ने कहा कि केदारनाथ धाम और चारधाम की यह यात्रा हमारी आस्था, एकता और समृद्ध परंपराओं का दिव्य उत्सव है। इन यात्राओं से हमें भारत की सनातन संस्कृति के दर्शन भी होते हैं। इस वर्ष चारधाम यात्रा के आरंभ उत्सव पर उत्तराखंड आने वाले सभी श्रद्धालुओं के लिए मैंने एक पत्र के माध्यम से अपनी भावनाएं व्यक्त की हैं। मेरी कामना है कि बाबा केदार सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें और आपकी यात्राओं को शुभ करें।

कमेंट
कमेंट X