सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Admissions for Class 6 Begin at Sports Colleges in Dehradun, Champawat, and Pithoragarh Apply Here

खिलाड़ियों के लिए जरूरी खबर: दून समेत तीन स्पोर्ट्स कॉलेजों में कक्षा छह में प्रवेश शुरू; यहां करें अप्लाई

अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Tue, 21 Apr 2026 08:56 PM IST
विज्ञापन
सार

राज्य के प्रमुख आवासीय खेल विद्यालयों में विद्यार्थियों को प्रारंभिक स्तर से ही पेशेवर खेल प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। अब तीन स्पोर्ट्स कालेजों में कक्षा छह में प्रवेश के लिए प्रक्रिया शुरू हो गई है।

Admissions for Class 6 Begin at Sports Colleges in Dehradun, Champawat, and Pithoragarh Apply Here
महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार

खेल प्रतिभाओं के लिए खुशखबरी है। राज्य के तीन स्पोर्ट्स कालेजों महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून, हरि सिंह थापा स्पोर्ट्स कॉलेज पिथौरागढ़, बालिका स्पोर्ट्स कालेज चंपावत में कक्षा छह में प्रवेश के लिए प्रक्रिया शुरू हो गई है। चंपावत में पहली बार प्रवेश होंगे। तीनों कॉलेजों के लिए दक्षता परीक्षा पंजीकरण की अंतिम तिथि 10 मई 2026 तय की गई है।

Trending Videos


स्पोर्ट्स कालेज देहरादून के प्रधानाचार्य राजेश ममगाई के मुताबिक राज्य के प्रमुख आवासीय खेल विद्यालयों में विद्यार्थियों को प्रारंभिक स्तर से ही पेशेवर खेल प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज, देहरादून में एथलेटिक्स, बॉक्सिंग, बैडमिंटन, क्रिकेट, फुटबॉल, जूडो, हॉकी, वॉलीबॉल, शूटिंग, जिम्नास्टिक्स, तैराकी एवं आइस स्पोर्ट्स जैसी विविध खेल विधाओं में प्रशिक्षण की व्यवस्था है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह हरि सिंह थापा स्पोर्ट्स कॉलेज, पिथौरागढ़ में एथलेटिक्स, फुटबॉल एवं बॉक्सिंग एवं बालिका स्पोर्ट्स कॉलेज चंपावत में बालिकाओं के लिए एथलेटिक्स, बैडमिंटन व बॉक्सिंग की सुविधाएं हैं। आवासीय खेल विद्यालयों में चयनित विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं, आधुनिक उपकरण एवं अनुभवी प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा, जिससे उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन का अवसर मिल सके।

Uttarakhand: प्रदेश में 'एक जनपद एक खेल' नीति का प्रारूप तैयार, 39वें राष्ट्रीय खेलों पर फोकस के निर्देश

प्रवेश के लिए यह है पात्रता

स्पोर्ट्स कालेज में कक्षा छह में प्रवेश के लिए आवेदक की आयु 11 से 13 वर्ष के बीच होनी चाहिए (जन्म तिथि 01 जुलाई 2013 से 01 जुलाई 2015 के मध्य)। उसका उत्तराखंड का मूल, स्थायी निवासी होना अनिवार्य है। चयन प्रक्रिया के तहत प्रारंभिक चयन शारीरिक दक्षता परीक्षा, खेल कौशल एवं खेल प्रवीणता के आधार पर किया जाएगा।

ऐसे कर सकते हैं आवेदन

इच्छुक अभ्यर्थी पंजीकरण के लिए निर्धारित क्यूआर कोड स्कैन कर सकते हैं या वेबसाइट www.mpscollege.in से ऑफलाइन आवेदन पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए +91 1352788142 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed