सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Police on alert ahead of Vice President visit tight security arrangements in place

Dehradun: उपराष्ट्रपति के दौरे से पहले पुलिस अलर्ट, सुरक्षा के कड़े इंतजाम, संवदेनशील स्थानों की विशेष निगरानी

माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Tue, 21 Apr 2026 10:20 PM IST
विज्ञापन
सार

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे को देखते हुए सभी पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने ड्यूटी स्थल पर निर्धारित समय से कम से कम तीन घंटे पहले पहुंचें।

Dehradun Police on alert ahead of Vice President visit  tight security arrangements in place
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

देश के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 23 अप्रैल को देहरादून जिले में प्रस्तावित दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है। पुलिस महकमे ने पूरी तरह से अलर्ट जारी कर दिया है और सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

Trending Videos


मंगलवार को पुलिस लाइन में आयोजित एक विशेष ब्रीफिंग में, पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) राजीव स्वरूप और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) प्रमेन्द्र सिंह डोभाल ने ड्यूटी पर तैनात वरिष्ठ अधिकारियों और पुलिस बल के साथ बैठक की। इस बैठक में उपराष्ट्रपति के दौरे से संबंधित सुरक्षा प्रोटोकॉल और विभिन्न व्यवस्थाओं पर गहन चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों ने इस बात पर जोर दिया कि वीवीआईपी रूट और कार्यक्रम स्थल पर किसी भी प्रकार की सुरक्षा चूक को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने ड्यूटी स्थल पर निर्धारित समय से कम से कम तीन घंटे पहले पहुंचें। इसके साथ ही, पहचान पत्र और ड्यूटी कार्ड साथ रखना अनिवार्य है। ड्यूटी स्थल और आसपास के क्षेत्र की गहन जांच-पड़ताल करने के भी आदेश दिए गए हैं।

खिलाड़ियों के लिए जरूरी खबर: दून समेत तीन स्पोर्ट्स कॉलेजों में कक्षा छह में प्रवेश शुरू; यहां करें अप्लाई

संवदेनशील स्थानों की विशेष निगरानी
सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए, वीवीआईपी रूट और उसके आसपास के इलाकों में संदिग्ध व्यक्तियों की सघन तलाशी ली जाएगी। ऊंची इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) का सत्यापन किया जाएगा और पानी की टंकियों तथा फ्लाईओवर जैसे संवेदनशील स्थानों की बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉड द्वारा बारीकी से जांच कराई जाएगी। कार्यक्रम स्थल पर केवल अधिकृत व्यक्तियों को ही कड़े सुरक्षा जांच के बाद प्रवेश की अनुमति होगी।

भीड़ प्रबंधन और ड्रोन पर प्रतिबंध
कार्यक्रम के दौरान भीड़ प्रबंधन को लेकर भी विशेष सतर्कता बरती जाएगी। अधिकारियों ने यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं कि कार्यक्रम समाप्ति के बाद किसी भी प्रकार की भगदड़ की स्थिति उत्पन्न न हो। इसके लिए पुलिस को विशेष रूप से अलर्ट रहने को कहा गया है। उपराष्ट्रपति के मूवमेंट के दौरान ड्रोन संचालन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। किसी भी व्यक्ति को ड्रोन उड़ाने की अनुमति नहीं होगी। इसके अतिरिक्त, सभी वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़ा करने और मुख्य मार्गों को यातायात के लिए सुचारू बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।

बाहरी और संदिग्ध व्यक्तियों का सत्यापन
सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सक्रिय रहने और होटल, धर्मशाला, बस अड्डों व रेलवे स्टेशनों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाने का आदेश दिया गया है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य बाहरी और संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान कर उनका सत्यापन करना है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। उपराष्ट्रपति के दौरे को निर्विघ्न संपन्न कराने के लिए प्रशासन और पुलिस महकमा पूरी तरह से तैयार है। सुरक्षा के कड़े इंतजामों के साथ-साथ, सभी आवश्यक सावधानियां बरती जा रही हैं ताकि यह दौरा शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed