फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   BKTC Chairman press conference Accuses ganesh Godiyal of misappropriating funds of Badrinath

BKTC अध्यक्ष ने की प्रेसवार्ता: गोदियाल पर लगाया धनराशि की बंदरबांट का आरोप, गिनाए लोगों के नाम

Mon, 20 Jul 2026 05:56 PM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Mon, 20 Jul 2026 05:56 PM IST
सार

बदरीनाथ धाम के चढ़ावे में कथित हेराफेरी का मामला सामने आने के बाद से ही कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और बीकेटीसी अध्यक्ष के बीच आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है।

विज्ञापन
BKTC Chairman press conference Accuses ganesh Godiyal of misappropriating funds of Badrinath
बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विस्तार

बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के आरोपों पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि बीकेटीसी अध्यक्ष पद पर रहते हुए गोदियाल ने मंदिर समिति के कोष से चढा़वे व दान से एकत्रित पैसे की खूब बंदरबांट की। अपने विधानसभा क्षेत्र में व्यक्तिगत लोगों को 25 हजार से पांच लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता दी।

विज्ञापन


भाजपा मुख्यालय में प्रेसवार्ता में द्विवेदी ने कहा, मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर चढ़ावा चोरी प्रकरण की जांच चल रही है और जो भी दोषी पाया गया, उसे किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। लेकिन गोदियाल बिना तथ्यों व प्रमाणों के झूठे आरोप लगाकर जांच प्रभावित करने और दोषियों को बचाने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन


Dehradun: गणेश गोदियाल ने की प्रेसवार्ता; चढ़ावा मामले में रिटायर्ड जज से जांच और द्विवेदी के इस्तीफा की मांग
विज्ञापन
विज्ञापन


द्विवेदी से सवाल किया गोदियाल जब बीकेटीसी के अध्यक्ष थे, तो क्या उन्हें सारे काम के निर्देश राहुल गांधी या प्रियंका गांधी से मिलते थे। भाजपा में ऐसी परंपरा नहीं है। कहा कि हमारी लड़ाई किसी व्यक्ति या दल से नहीं है, बल्कि पारदर्शिता और जवाबदेही के लिए है। स्पष्ट किया कि बदरी-केदार की पवित्रता और श्रद्धालुओं के विश्वास से कोई समझौता नहीं होगा। जो भी दोषी होगा उसे दंड मिलेगा। यदि कोई निर्दोष है, तो उस पर आरोप लगाने वालों को करारा जवाब दिया जाएगा।

द्विवेदी ने कहा, बीकेटीसी अध्यक्ष पद पर मेरा 14 महीने का कार्यकाल है, मैंने मंदिर समिति से अपने साथ कोई स्टाफ नहीं रखा है। हमने निर्णय लिया कि सारा स्टाफ फील्ड में काम करेगा। जबकि गोदियाल के साथ 10 से 12 लोगों को स्टाफ रहता था। गोदियाल का कहना है कि मैंने एक रुपये भी अध्यक्ष रहते हुए नहीं लिए, जबकि विधानसभा से विधायक की तनख्वाह लेने के साथ बीकेटीसी से भी सभी लाभ लिए थे। प्रेसवार्ता में प्रदेश सह मीडिया प्रभारी राजेंद्र नेगी, प्रदेश प्रवक्ता मथुरा दत्त जोशी, मीडिया संपर्क संयोजक हरीश चमोली मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed