सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Cabinet Expansion Clarifies 2027 Strategy Dhami Remains the Face Uttarakhand BJp Politics news

Uttarakhand: चार साल के लंबे इंतजार के बाद मंत्रिमंडल विस्तार, 2027 की रणनीति साफ, मुख्यमंत्री धामी ही चेहरा

अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Sat, 21 Mar 2026 02:01 PM IST
विज्ञापन
सार

धामी मंत्रिमंडल के विस्तार से भाजपा की 2027 की रणनीति भी साफ हो गई है। पहली बार कोई सीएम लगातार दो विधानसभा चुनावों का नेतृत्व करेगा।

Cabinet Expansion Clarifies 2027 Strategy Dhami Remains the Face Uttarakhand BJp Politics news
सीएम धामी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

चार साल के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार धामी मंत्रिमंडल के विस्तार की चर्चाओं पर विराम लग गया है। दूसरे नवरात्र के शुभ मुर्हुत पर पांच मंत्रियों ने शपथ ली। धामी ने अपनी टीम को चुनाव मैदान में उतार दिया है, जिसकी कमान एक बार फिर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हाथों में रहने जा रही है। राज्य के इतिहास में ऐसा पहली बार होने जा रहा है, जब कोई मुख्यमंत्री लगातार दूसरे विधानसभा चुनावों का नेतृत्व करेगा।

Trending Videos

वर्ष 2022 में भाजपा ने लगातार दूसरी बार जीत हासिल कर पांच साल बाद सत्ता परिवर्तन का मिथक तोड़ा था। पहली बार किसी मुख्यमंत्री के नाम लगातार दूसरी बार शपथ लेने का भी रिकॉर्ड बना। लेकिन बीते चार साल से धामी सरकार में मंत्रियों के पांच पद खाली रहने से राज्य में राजनीतिक उहापोह की स्थिति भी बनी हुई थी। लेकिन अब विधानसभा चुनावों की घोषणा से करीब 10 महीने पहले पार्टी ने धामी मंत्रिमंडल के सभी पदों को भरने के साथ ही, मिशन 2027 की स्थिति भी स्पष्ट कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: हिमस्खलन की चेतावनी, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी, इन पांच जिलों के लिए बताया गया खतरा

इस विस्तार से साफ हो गया कि, 2027 के विधानसभा चुनावों में भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ही भाजपा का नेतृत्व करेंगे। यह राज्य के इतिहास में ऐसा पहला मौका होगा, जब कोई मुख्यमंत्री न सिर्फ अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा कर रहा होगा, बल्कि लगातार दूसरी बार विधानसभा चुनावों में पार्टी को नेतृत्व प्रदान करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed