सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chardham Yatra Begin CM Dhami Flags Off Pilgrims Vehicles

Chardham Yatra: आज से चारधाम यात्रा का आगाज, CM धामी ने यात्रियों के वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: विकास कुमार Updated Sun, 19 Apr 2026 03:02 AM IST
विज्ञापन
सार

चारधाम यात्रा हमारी आस्था और श्रद्धा का प्रतीक है। इस वर्ष भी यात्रा नया आयाम स्थापित करेगी। हमारी सरकार यात्रा को सुगम बनाने में सदैव प्रयासरत है। 

Chardham Yatra Begin CM Dhami Flags Off Pilgrims Vehicles
चारधाम यात्रा शुरु - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार

यमुनोत्री और गंगोत्री के कपाट खुलने के साथ ही आज उत्तराखंड में चारधाम यात्रा का आगाज हो जाएगा। शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा बस ट्रांजिट कैंप परिसर से यात्रियों के वाहनों को हरी झंडी दिखाकर धामों के लिए रवाना किया। इस दौरान यात्रियों ने जय बाबा केदार, जय बदरीविशाल, जय मां गंगे और जय मां यमुना के जयकारे के साथ यात्रा का श्रीगणेश किया।

Trending Videos

कार्यक्रम का आयोजन संयुक्त यात्रा रोटेशन समिति की ओर से किया गया था। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आज ऐसा लग रहा है कि भगवान यहां आए हुए हैं। कहा कि जिसके मन में सनातन है, चारधाम की यात्रा वही करता है और उस पर भगवान की कृपा सदैव बनी रहती है। यह यात्रा आस्था, साधना और शिवत्व को जोड़ने का मार्ग है। यात्रा में कठिन भौगोलिक परिस्थितियां आती हैं लेकिन कठिन यात्रा ही भगवान को पाने का मार्ग है। जिनका जन्म इस देवभूमि में हुआ है, वह तो सौभाग्यशाली है और जो यहां आ रहे हैं वह परम सौभाग्यशाली हैं। चारधाम यात्रा हमारी आस्था और श्रद्धा का प्रतीक है। इस वर्ष भी यात्रा नया आयाम स्थापित करेगी। हमारी सरकार यात्रा को सुगम बनाने में सदैव प्रयासरत है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed