सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Kedarnath Dham: 51 कुंतल फूलों से सजा मंदिर, जयकारों से गूंज उठा धाम, शिवभक्ति में डूबे श्रद्धालु, तस्वीरें

संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग Published by: Alka Tyagi Updated Wed, 22 Apr 2026 11:54 AM IST
सार

Chardham Yatra 2026:  बाबा केदार की डोली देर शाम गौरीकुंड से केदारनाथ धाम पहुंच गई है। आज केदारनाथ मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे।  

विज्ञापन
Kedarnath Temple Doors Will Open On 22 april  Baba Palanquin Arrives at Kedarnath Huge Crowd Photos
केदारनाथ धाम - फोटो : PTI

केदारनाथ धाम के कपाट आज सुबह आठ बजे तय लग्नानुसार विधि-विधान और पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। धाम को इस बार करीब 51 कुंतल फूलों से भव्य रूप से सजाया गया है। देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु धाम पहुंचे। कपाट खुलने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी धाम पहुंचकर पूजा की।



बाबा केदार की पंचमुखी चल विग्रह उत्सव डोली मंगलवार सांय करीब 4:30 बजे केदारनाथ धाम पहुंची। ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ से चली डोली 17 किमी पैदल यात्रा तय करते हुए जंगलचट्टी, रामबाड़ा, छोटे-बड़े लिनचोली और बेस कैंप होते हुए केदारपुरी पहुंची।

Chardham Yatra: सज गया बाबा केदार का धाम, कल खुलेंगे मंदिर के कपाट, मुख्यमंत्री धामी भी होंगे शामिल

Trending Videos
Kedarnath Temple Doors Will Open On 22 april  Baba Palanquin Arrives at Kedarnath Huge Crowd Photos
केदारनाथ में सेना के जवान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

मंदिर परिसर में पहुंचते ही हजारों श्रद्धालुओं ने हर हर महादेव और जय बाबा केदार के जयघोषों के साथ पुष्प वर्षा कर डोली का भव्य स्वागत किया। डोली ने मंदिर की परिक्रमा कर भंडार गृह में प्रवेश किया, जहां विधिवत पूजा-अर्चना की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kedarnath Temple Doors Will Open On 22 april  Baba Palanquin Arrives at Kedarnath Huge Crowd Photos
केदारनाथ में बाबा की डोली - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

इस दौरान 8वीं सिखलाई रेजीमेंट के बैंड की मधुर धुनों और डमरू-वाद्य यंत्रों की गूंज से पूरा धाम शिवमय हो गया। इस दौरान पुलिस और आईटीबीपी की कड़ी सुरक्षा है। कपाट खुलने के साथ ही केदारनाथ यात्रा का विधिवत शुभारंभ होगा।

Kedarnath Temple Doors Will Open On 22 april  Baba Palanquin Arrives at Kedarnath Huge Crowd Photos
केदारनाथ में बाबा की डोली - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

राजस्थान के शेर सिंह, ऋषिकेश के सौरभ कालरा, देहरादून के ध्रुव, चमोली की पुष्पा बिष्ट, नरेंद्र बिष्ट और पौड़ी की सोनाली नेगी सहित कई श्रद्धालुओं ने केदारनाथ यात्रा को लेकर उत्साह जाहिर किया। 

विज्ञापन
Kedarnath Temple Doors Will Open On 22 april  Baba Palanquin Arrives at Kedarnath Huge Crowd Photos
केदारनाथ धाम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

कपाट खुलने के साक्षी बनने के लिए बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी, पुजारी टी. गंगाधर लिंग, केदारसभा अध्यक्ष राजकुमार तिवारी, जिलाधिकारी एवं बीकेटीसी मुख्य कार्य अधिकारी विशाल मिश्रा, पुलिस अधीक्षक नीहारिका तोमर, तीर्थ पुरोहित उमेश पोस्ती, बीकेटीसी सदस्य डॉ. विनीत पोस्ती सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु धाम पहुंचे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed