Mango Festival: हरिद्वार में आम महोत्सव; सीएम धामी भी पहुंचे, किसानों को किया सम्मानित
मुख्यमंत्री ने आम उत्पादकों और प्रगतिशील किसानों को सम्मानित करते हुए उनके कृषि क्षेत्र में योगदान की सराहना की। साथ ही बागवानी और कृषि को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज हरिद्वार के जगजीतपुर स्थित मैंगो फार्म पहुंचे। यहां उन्होंने आम उत्सव कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, किसानों और बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान सभी ने आम भी खाए।
मुख्यमंत्री ने आम उत्पादकों और प्रगतिशील किसानों को सम्मानित करते हुए उनके कृषि क्षेत्र में योगदान की सराहना की। साथ ही बागवानी और कृषि को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।
Haridwar: सीएम धामी ने की कांवड़ और कुंभ मेले की तैयारियों की समीक्षा, कहा-पूर्वजों के नियमों का पालन करें
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार किसानों की आय बढ़ाने और कृषि-बागवानी को मजबूत करने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने किसानों को आधुनिक तकनीक अपनाने और बेहतर विपणन सुविधाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में किसानों के सम्मान और बड़ी जनभागीदारी को देखते हुए इसे राजनीतिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि आगामी विधानसभा चुनावों से पहले इसे ग्रामीण और किसान वर्ग तक सरकार के संदेश के रूप में देखा जा रहा है।
#WATCH | Haridwar | Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami says, "Today, on the auspicious occasion of the Mango Festival, those who organised this entire Mango Festival have invited us all here. I truly feel honoured to be among all our party workers, farmer brothers, and our young… https://t.co/ZgsdKergMH pic.twitter.com/LBYSohXMiu
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) July 21, 2026