फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Congress members stage a protest against the purification of

Dehradun News: खरगे के मंच को शुद्ध करने के विरोध में कांग्रेसियों का धरना-प्रदर्शन

Sat, 15 Aug 2026 01:19 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Sat, 15 Aug 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Congress members stage a protest against the purification of
हल्द्वानी के रामलीला मैदान में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की रैली के बाद मंच और सभा स्थल को कथित तौर पर गंगाजल से शुद्ध किए जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस अपमानजनक कृत्य के विरोध में शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विकासनगर में जोरदार प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष संजय किशोर की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक कार्यालय से डॉ. बीआर अंबेडकर की प्रतिमा तक विरोध मार्च निकाला और प्रशासन से दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


मार्च के बाद धरना सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि जाति के नाम पर भेदभाव करने वाली ऐसी संकीर्ण मानसिकता का सभ्य समाज में कोई स्थान नहीं है। पूर्व विधायक नवप्रभात ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि यह कृत्य समाज को बांटने वाली सोच को दर्शाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के राज में ऐसी घटनाओं को अंजाम देने वालों पर जानबूझकर कोई कार्रवाई नहीं की जाती। इस दौरान कांग्रेसी नेताओं ने डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर सामाजिक समानता और संविधान की रक्षा का संकल्प लिया। धरने को पीसीसी उपाध्यक्ष संजय जैन, डिंपल सिंह, पूर्व शहर अध्यक्ष शम्मी प्रकाश और देवानंद पासी ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन

कुलदीप ने ली कांग्रेस की सदस्यता

प्रदर्शन के दौरान देवतालाब निवासी कुलदीप ने अपने साथियों के साथ कांग्रेस का दामन थाम लिया। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष धीरज बॉबी नौटियाल, जिपं सदस्य पिंकी रोहिल्ला, पम्मी देवी, पूर्व शिक्षक नेता अतुल शर्मा, शहर कांग्रेस अध्यक्ष विकास शर्मा, प्रेम प्रकाश अग्रवाल, जीशान अली, सलीम अहमद, शशिपाल, जितेंद्र रावत, फुरकान अहमद और असद खान सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed