सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Congress will fight for public issues from the streets to the parliament: Pritam

जन मुद्दों पर सड़क से सदन तक लड़ाई लड़ेगी कांग्रेस : प्रीतम

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 06:26 PM IST
विज्ञापन
Congress will fight for public issues from the streets to the parliament: Pritam
विज्ञापन
- कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष बोले, भाजपा सरकार ने जनता का विश्वास तोड़ा
Trending Videos

- 16 फरवरी को ऐतिहासिक होगा राजभवन का घेराव
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। प्रदेश कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि जन मुद्दों पर कांग्रेस पार्टी सड़क से सदन तक लड़ाई लड़ेगी। 16 फरवरी को राजभवन का घेराव ऐतिहासिक होगा, जिसमें प्रदेश भर से कार्यकर्ता शामिल होंगे।
रविवार को कांग्रेस भवन में प्रीतम सिंह की अध्यक्षता में भाजपा सरकार की नीतियों के विरोध में राजभवन घेराव की तैयारियों के लिए गढ़वाल मंडल के जिला, महानगर अध्यक्षों व पार्टी के फ्रंटल संगठनों के साथ बैठक हुई। प्रीतम ने कहा, प्रदेश भर से कांग्रेस कार्यकर्ता देहरादून पहुंचकर भाजपा सरकार की विफलताओं, महंगाई, बेरोजगारी, कानून व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति व जनविरोधी फैसलों के खिलाफ प्रदर्शन करेगी। जिस तरह से अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे व नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी निडर होकर देश की जनता की लड़ाई लड़ रहे हैं, उसी प्रकार प्रदेश में भी पार्टी के पदाधिकारियों को निडर होकर जनता की लडाई लड़नी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में कांग्रेस चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ. हरक सिंह रावत ने कहा, राज्य की जनता भाजपा सरकार से त्रस्त है। भाजपा सरकार अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए सांप्रदायिकता का सहारा लेकर देवभूमि को कलंकित करने का काम कर रही है। बीते आठ वर्षों में राज्य में एक भी विकास का काम नहीं हुआ है। सरकारी भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक से बेरोजगारों का छीना गया। भाजपा को सबक सिखाने के लिए एकजुटता के साथ संघर्ष की आवश्यकता है।
बैठक में प्रदेश महामंत्री राजेंद्र शाह, पूर्व विधायक ललित फर्सवाण, महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला, सेवादल प्रमुख हेमा पुोहित, महानगर अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह, जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल, उत्तम सिंह असवाल, विनोद नेगी, मुरारीलाल खंडवाल, अमन गर्ग, बालेश्वर सिंह, कुलदीप कंडारी, सुरेश डिमरी, दिनेश चौहान, विकास नेगी, प्रदीप सिंह रावत समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed