सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dhami Cabinet Expansion breaching Congress strategy By MLA Khajan Das Dalit vote bank

धामी कैबिनेट विस्तार: खजान दास को प्रतिनिधित्व देकर दलित वोट बैंक को साधा, कांग्रेस की रणनीति में लगाई सेंध

माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Fri, 20 Mar 2026 10:28 PM IST
विज्ञापन
सार

सोमेश्वर एससी आरक्षित सीट से विधायक रेखा आर्या मंत्री है। अब राजपुर आरक्षित सीट से विधायक खजान दास को मंत्री बनाकर प्रदेश में भाजपा ने दलित वर्ग से दो कैबिनेट मंत्री बनाए और कांग्रेस की रणनीति में सेंध लगाई है।

Dhami Cabinet Expansion breaching Congress strategy By MLA Khajan Das Dalit vote bank
विधायक खजान दास - फोटो : X @pushkardhami
विज्ञापन

विस्तार

धामी सरकार ने कैबिनेट विस्तार मेंराजपुर एससी आरक्षित सीट से विधायक खजान दास को मंत्री बना कर दलित वोट बैंक को साधा है। राजनीतिक विशेषज्ञ इसे भाजपा की कांग्रेस की रणनीति में सेंध मान रहे है।

Trending Videos


धामी कैबिनेट में पहले से सोमेश्वर एससी आरक्षित सीट से विधायक रेखा आर्या मंत्री है। वह सरकार में एक मात्र महिला कैबिनेट मंत्री भी हैं। कांग्रेस नेता व लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भाजपा पर संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर का अपमान करने का आरोप लगा कर दलित वोट बैंक को साधने की कोशिश करते रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


Cabinet Expansion: इन नेताओं का बहुमत, 12 में से सात मंत्री ऐसे, जो कांग्रेस छोड़कर भाजपा में हुए थे शामिल

राजनीतिक जानकारों के अनुसार प्रदेश में भाजपा ने दलित वर्ग से दो कैबिनेट मंत्री बनाकर कांग्रेस की रणनीति में सेंध लगाई है। भाजपा ने 2027 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए कैबिनेट विस्तार में संतुलन बनाकर क्षेत्रीय व जातीय के आधार पर प्रतिनिधित्व देने का संदेश दिया है। भाजपा का दलित कार्ड कितना सटीक होता है यह तो आने वाले विधानसभा चुनाव नतीजों से सामने आएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed