फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Elephant Attack Man Dies After Wild Elephant Assault in Reserved Forest Haridwar Shyampur

Haridwar News: घास लेने जंगल गया था वन गुर्जर, जंगली हाथी ने किया हमला, पटक-पटककर ले ली जान

Thu, 30 Jul 2026 01:01 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: Renu Saklani Updated Thu, 30 Jul 2026 01:01 PM IST
सार

घास लेने जंगल गए वन गुर्जर पर जंगली हाथी ने हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Elephant Attack Man Dies After Wild Elephant Assault in Reserved Forest Haridwar Shyampur
जंगली हाथी के हमले में एक ग्रामीण की मौत - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरिद्वार वन विभाग की श्यामपुर रेंज के कांसवाली बीट क्षेत्र जंगली हाथी के हमले में एक वन गुर्जर की मौत हो गई। हाथी के हमले में ग्रामीण की मौत से वन विभाग में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को बुलाया गया और शव को कब्जे में लिया। मृतक की पहचान गुर्जर समुदाय के एहसान के रूप में हुई है, जो पास के ही गुर्जर बस्ती का रहने वाला है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह एहसान घास लेने के लिए आरक्षित वन क्षेत्र में गया था। इसी दौरान वहां मौजूद एक जंगली हाथी ने उस पर हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हाथी ने वन गुर्जर को कई बार पटका जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। इसके साथ स्थानीय पुलिस को भी सूचना दी गई। सूचना मिलते ही श्यामपुर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही डीएफओ स्वप्निल अनिरुद्ध भी अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे और आसपास जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में हाथी की मौजूदगी के साक्ष्य मिले हैं। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। साथ ही उस स्थान पर लोगों के जाने पर रोक लगाई गई है। जांच में सामने आया है कि अहसान अकेला ही जंगल में गया था और उस दौरान उसका हाथी से आमना सामना हो गया। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। उधर मृतक के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। 


ये भी पढे़ं...Uttarakhand: सितारगंज तहसील में विजिलेंस टीम रातभर 'कैद'...वार्ता विफल, वरिष्ठ अधिकारी नहीं पहुंचे, तनाव जारी

डीएफओ स्वप्निल अनिरुद्ध ने बताया कि विभाग ने घटनास्थल के फोटो, जीपीएस लोकेशन और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान सहित अन्य आवश्यक साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। लोगों से अपील है कि हाथियों की आवाजाही वाले क्षेत्रों में सतर्क रहें और बिना आवश्यकता आरक्षित वन क्षेत्र में प्रवेश न करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed