सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   FIR Registered Against UKD Leaders at Gairsain Police Station Chamoli Uttarakhand news in hindi

Chamoli News: यूकेडी नेताओं पर गैरसैंण थाने में प्राथमिकी दर्ज, मारपीट, तोड़फोड़ और नियमों के उल्लंघन का आरोप

संवाद न्यूज एजेंसी, कर्णप्रयाग (चमोली) Published by: Renu Saklani Updated Sat, 14 Mar 2026 04:39 PM IST
विज्ञापन
सार

यूकेडी नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। मारपीट, तोड़फोड़ और नियमों के उल्लंघन के आरोप लगे हैं।

FIR Registered Against UKD Leaders at Gairsain Police Station Chamoli Uttarakhand news in hindi
Fir (सांकेतिक) - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार

पुलिस ने यूकेडी नेताओं पर गैरसैंण थाने में प्राथमिकी दर्ज की है। यूकेडी के आशीष नेगी, द्वारहाट के पूर्व विधायक पुष्पेष त्रिपाठी सहित कई अन्य अज्ञात के खिलाफ, मारपीट, तोड़फोड़ और नियमों का उल्लंघन कर प्रदर्शन करने सहित सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।

Trending Videos


थानाध्यक्ष मनोज सिरौला ने बताया कि मामले में जांच शुरू कर दी गई है। नौ मार्च को स्थायी राजधानी की मांग को लेकर विधानसभा कूच के दौरान दिवालीखाल में पुलिस बैरियर पार किए थे। वहीं उत्तराखंड क्रांति दल के शीर्ष नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में उक्रांद कार्यकर्ताओं ने जनपद मुख्यालय में प्रदर्शन कर सरकार का पुतला दहन किया। वहीं कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने की भी मांग उठाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार पर लगाया पैसे की बर्बादी का आरोप
शनिवार को उक्रांद के केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर कार्यकर्ता बेलणी टैक्सी स्टैंड से जुलूस निकालते हुए मुख्य बाजार तक पहुंचे। इस दौरान हनुमान चौक पर सरकार का पुतला फूंका गया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।


प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि गैरसैंण के मुद्दे पर सरकार बार-बार जनता को भ्रमित कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार केवल औपचारिक रूप से कुछ दिनों के लिए सत्र आयोजित कर जनता के पैसे की बर्बादी कर रही है, जबकि गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाया जाना चाहिए।

ये भी पढे़ं...Uttarakhand: वनाग्नि की बढ़ रही चुनौती, 27 दिन में 73 घटनाएं, कुमाऊं में जंगल जले, विभाग की वेबसाइट पर शून्य

वक्ताओं ने कहा कि पहाड़ की समस्याओं का समाधान गैरसैंण को राजधानी बनाने से ही संभव है और इसके लिए उक्रांद का संघर्ष जारी रहेगा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्य बाजार से गुजर रहे विधायकों के काफिले का घेराव करने की कोशिश भी की, हालांकि काफिला वहां से निकल गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed