सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Fire watchers will be deployed to tackle forest fires even during winter Uttarakhand news

Uttarakhand News: सर्दियों में भी वनाग्नि से निपटने के लिए फायर वाचर होंगे तैनात, लगातार बढ़ रही चुनौती

विजेंद्र श्रीवास्तव, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Fri, 05 Jun 2026 11:13 AM IST
विज्ञापन
सार

मुख्य वन संरक्षक वनाग्नि नियंत्रण ने सर्दियों की आग पर चिंता जताई है। बर्फबारी और बारिश कम होना इसका एक प्रमुख कारण माना जा रहा है।

Fire watchers will be deployed to tackle forest fires even during winter Uttarakhand news
फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

प्रदेश में जंगल में आग लगने की चुनौती लगातार बढ़ रही है। पहले आग केवल गर्मियों में लगती थी, पर अब सर्दियों में भी जंगल धधक रहे हैं। इसे देखते हुए वन महकमे ने वनाग्नि से निपटने के लिए अपनी रणनीति में बदलाव का फैसला किया है। इसक लिए अब सर्दियों में भी वनाग्नि नियंत्रण के लिए फायर वॉचर तैनात किए जाएंगे। साथ ही अगले फायर सीजन के लिए भी तैयारी शुरू की जाएंगी।



मुख्य वन संरक्षक वनाग्नि नियंत्रण सुशांत पटनायक ने बताया कि सर्दियों की आग चिंताजनक है। बर्फबारी और बारिश कम होना इसका एक प्रमुख कारण है। इसके लिए जैसे गर्मियों के सीजन में फायर वॉचर को तैनात किया जाता है, उसमें करीब आधे को फायर वॉचर को सर्दियों में भी तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नंदादेवी में नए क्रू स्टेशन बनाएं जाएंगे। सर्दियों की आग की घटना के लिए भी फायर प्लान तैयार होगा। नवंबर 2025 से 15 फरवरी 2026 तक 65 जंगल में आग लगने की घटनाएं हुईं। इन घटनाओं से 42 हेक्टेयर से अधिक जंगल प्रभावित हुआ था। अब वन विभाग अगले अग्नि काल 2027 की तैयारी अभी से शुरू करेगा।
विज्ञापन
Trending Videos


ये भी पढ़ें...Chardham Yatra:  स्क्रीनिंग से बच रहे श्रद्धालु, बदरीनाथ धाम पहुंचने पर बिगड़ रही तबीयत, अब तक 40 की मौत

अभी से अगले फायर सीजन की होगी तैयारी
फायर सीजन से निपटने के लिए वन विभाग जनवरी-फरवरी में ही तैयारी शुरू कर देगा। इसके लिए फायर लाइन को साफ करना, संसाधनों की जांच, क्रू स्टेशन में कर्मियों की ड्यूटी तय करने समेत अन्य कार्य करेगा। फायर सीजन 15 फरवरी से शुरू 15 जून तक चलता है।

अब वन महकमे का दावा है कि फायर सीजन खत्म होने के साथ ही अगले फायर सीजन-2027 की तैयारी शुरू हो जाएगी। पटनायक ने बताया कि वनाग्नि से नुकसान हुए स्थानों पर वृक्षारोपण किया जाएगा। वनाग्नि के पूर्वानुमान को बेहतर बनाने के लिए एआई का इस्तेमाल होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed