सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kedarnath Temple Video action taken against pilgrims goes viral Policeman removed from duty point

Kedarnath Dham: श्रद्धालुओं पर कार्रवाई का वीडियो वायरल, घटना की जांच, पुलिसकर्मी को ड्यूटी प्वाइंट से हटाया

संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग Published by: Renu Saklani Updated Fri, 05 Jun 2026 11:57 AM IST
विज्ञापन
सार

केदारनाथ मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं पर की कार्रवाई का वीडियो वायरल होने पर घटना की जांच सीओ गुप्तकाशी को सौंपी गई। वहीं पुलिसकर्मी को ड्यूटी प्वाइंट से हटा दिया गया।

Kedarnath Temple Video action taken against pilgrims goes viral Policeman removed from duty point
पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग विकास पुंडीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

केदारनाथ मंदिर परिसर में निकासी गेट पर श्रद्धालुओं पर कार्रवाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। घटना की जांच पुलिस उपाधीक्षक गुप्तकाशी को सौंपी गई है। वहीं पुलिस कर्मियों को ड्यूटी प्वाइंट से हटा दी गई है।

Trending Videos


पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग विकास पुंडीर ने बताया कि कुछ श्रद्धालु निकासी गेट से मंदिर परिसर में प्रवेश करने का प्रयास कर रहे थे। पुलिसकर्मियों के समझाने के बावजूद लोग उसी रास्ते से जाने का प्रयास करते रहे, जिससे निकासी कर रहे श्रद्धालुओं की आवाजाही प्रभावित हो रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढे़ं...Chardham Yatra:  स्क्रीनिंग से बच रहे श्रद्धालु, बदरीनाथ धाम पहुंचने पर बिगड़ रही तबीयत, अब तक 40 की मौत
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि निकासी गेट के दोनों ओर भीड़ बढ़ने से अव्यवस्था और दुर्घटना की आशंका को देखते हुए सुरक्षा कर्मियों ने लोगों को वहां से हटाया। उन्होंने कहा कि इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ है। अब घटना की परिस्थितियों की जांच पुलिस उपाधीक्षक गुप्तकाशी वेद प्रकाश भट्ट को सौंप गई है। साथ ही संबंधित पुलिसकर्मी को ड्यूटी प्वाइंट से हटा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed