फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   GM of construction company arrested from Lucknow in connection with the

Dehradun News: राज बब्बर की सांसद निधि के गबन में कंस्ट्रक्शन कंपनी का जीएम लखनऊ से गिरफ्तार

Sat, 15 Aug 2026 01:21 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Sat, 15 Aug 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
GM of construction company arrested from Lucknow in connection with the
तत्कालीन राज्यसभा सांसद राज बब्बर की सांसद निधि में गबन के आरोप में चकराता पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मामले में वांछित चल रहे ''''इंडिया प्रोजेक्ट कंस्ट्रक्शन कोऑपरेटिव लिमिटेड'''' के महाप्रबंधक (जीएम) प्रदीप गोयल को शुक्रवार को लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ न्यायालय से गैर-जमानती वारंट जारी था, जिसके बाद उसे अदालत में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

दरअसल, चकराता तहसील के राजस्व क्षेत्र खबोऊ में वर्ष 2019 में सांसद निधि की धनराशि के कथित गबन का मामला सामने आया था। इस प्रकरण की विवेचना बाद में चकराता पुलिस को सौंपी गई थी। कोतवाली प्रभारी बीएल भारती ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से ही मूल रूप से प्रतापगढ़ (उत्तर प्रदेश) निवासी आरोपी महाप्रबंधक प्रदीप गोयल फरार चल रहा था।
विज्ञापन


अदालत से गैर-जमानती वारंट जारी होने के बाद पुलिस टीम ने आरोपी के प्रतापगढ़ स्थित पुराने पते पर दबिश दी थी, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद पुलिस ने पतारसी, सुरागरसी और सर्विलांस का सहारा लिया, जिससे आरोपी के लखनऊ में छिपे होने की जानकारी मिली। सटीक लोकेशन मिलने पर पुलिस टीम ने लखनऊ के अर्जुनगंज स्थित शांति एन्क्लेव में दबिश देकर आरोपी जीएम को धर दबोचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed