फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Governor and Chief Minister unveil 'Devbhoomi Samvad' magazine

Dehradun News: राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने किया देवभूमि संवाद पत्रिका का विमोचन

Mon, 17 Aug 2026 01:39 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Governor and Chief Minister unveil 'Devbhoomi Samvad' magazine
देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लोक भवन में आयोजित स्वल्पाहार कार्यक्रम में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोक भवन की अर्धवार्षिक पत्रिका देवभूमि संवाद का विमोचन किया। उन्होंने लेखक शालिनी बहुगुणा, अरुण कुमार और रिया कैंतुरा की पुस्तक द गवर्नरः फ्रॉम कांस्टीट्यूशनल गार्जियन टू डेवलपमेंट इनेबलर का भी विमोचन किया। यह पुस्तक राज्यपाल पद की बहुआयामी भूमिका पर केंद्रित है। कार्यक्रम में चिकित्सा और सैन्य सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए पांच विशिष्ट अधिकारियों व चिकित्सकों को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में डॉ.योगेन्द्र सिंह, कर्नल विकास मारवाह, कर्नल आदित्य श्रीवास्तव, डॉ.सुधांशु सिंह और ब्रिगेडियर प्रफुल्ल मोहन शामिल थे। असम रेजिमेंट केंद्र और मुख्यालय उत्तराखंड सब एरिया को भी राज्यपाल ने प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’, कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत और सुबोध उनियाल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed