{"_id":"69c0d2187a5d520e95077889","slug":"health-department-removed-from-cabinet-minister-dr-dhan-singh-after-nine-years-uttarakhand-news-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: नौ साल बाद हटा कैबिनेट मंत्री धन सिंह से स्वास्थ्य महकमा, पश्चिम बंगाल चुनाव प्रचार में इन दिनों","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: नौ साल बाद हटा कैबिनेट मंत्री धन सिंह से स्वास्थ्य महकमा, पश्चिम बंगाल चुनाव प्रचार में इन दिनों
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Published by: Renu Saklani
Updated Mon, 23 Mar 2026 12:08 PM IST
विज्ञापन
सार
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कैबिनेट विस्तार के बाद पांच नए मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया है। चार पुराने मंत्रियों के कुछ विभागों में फेरबदल हुआ है। कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत से स्वास्थ्य महकमा, मंत्री सतपाल महाराज से पंचायतीराज, जलागम, सुबोध उनियाल से तकनीकी शिक्षा व भाषा और गणेश जोशी से ग्राम्य विकास विभाग हटाए गए हैं। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या व सौरभ बहुगुणा के पास पूर्व की भांति विभाग रहेंगे।
धन सिंह रावत
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत से नौ साल बाद स्वास्थ्य महकमा हटाया गया। अब उनके पास विद्यालयी शिक्षा, उच्च ,तकनीकी शिक्षा, संस्कृत शिक्षा के साथ सहकारिता विभाग की जिम्मेदारी रहेगी।त्रिवेंद्र सरकार में 2017 से डॉ. धन सिंह रावत के पास शिक्षा के साथ ही स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी थी।
Trending Videos
ये भी पढे़ं...चकमा हत्याकांड: ब्लू कॉर्नर नोटिस पर CBI ने भेजी आपत्ति, मांगे जवाब, दो नाबालिग समेत पांच के खिलाफ है चार्जशीट
विज्ञापन
विज्ञापन
धामी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार से उनसे स्वास्थ्य महकमा हटाया गया। डाॅ. रावत इन दिनों पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि नौ साल में स्वास्थ्य के बुनियादी ढांचे का विस्तार करने के साथ ही डॉक्टरों, विशेषज्ञ चिकित्सकों, नर्सिंग अधिकारियों की नियुक्ति की। विभाग में 10 हजार से अधिक पदों पर नियुक्तियां की हैं। दुर्गम क्षेत्रों में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए हरसंभव प्रयास किया है।