सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Holi became black day: a student died in accident, youth drowned in river while took bath

होली का दिन बनकर आया कालः हादसे में एक छात्र की मौत, नहाते वक्त युवक नदी में डूबा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 11 Mar 2020 11:04 PM IST
विज्ञापन
Holi became black day: a student died in accident, youth drowned in river while took bath
खोजबीन में जुटी एसडीआरएफ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

होली का दिन कई लोगों के लिए काल बनकर आया। राजधानी देहरादून में बाइक हादसे में एक छात्र की मौत हो गई। वहीं कीर्तिनगर में नदी में नहाते वक्त युवक डूब गया।

Trending Videos


देहरादून में  दोस्तों संग होली मनाकर आ रहे यूनिवर्सिटी ऑफ पेट्रोलियम के दो छात्रों की बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक मकान से टकरा गई। इसमें बाइक चला रहे छात्र की मौत हो गई, जबकि दूसरे छात्र की हालत गंभीर होने पर सिनर्जी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसा प्रेमनगर थानाक्षेत्र के बिधौली क्षेत्र में हुआ है। थानाध्यक्ष प्रेमनगर धर्मेंद्र रौतेला ने बताया कि मृतक की पहचान ऋषभ क्षेत्री (25) पुत्र सुदेश क्षेत्री हाल निवासी अंबावती स्कूल, पंडितवाड़ी, देहरादून (मूल निवास एयर फोर्स रेडस, द्रोणा क्रिकेट एकेडमी, दिल्ली) के रूप में हुई है। जबकि, घायल की पहचान आकाश बिष्ट (24) पुत्र विनोद बिष्ट, निवासी बग्वालीपोखर, अल्मोड़ा। हाल निवासी सुद्धोवाला के रूप में हुई है। दोनों बाइक से बिधौली में दोस्तों के पास से आ रहे थे। इसी बीच नेक्स्ट हॉस्टल के पास इनकी बाइक सड़क किनारे बने एक मकान की दीवार से टकरा गई। 

दुर्घटना में लहूलुहान हुए दोनों छात्रों को स्थानीय लोगों ने प्रेमनगर सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां से हालत गंभीर होने पर सिनर्जी अस्पताल भेज दिया गया। यहां ऋषभ को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। आकाश की हालत गंभीर होने पर आईसीयू में भर्ती किया गया है। बुधवार देर शाम तक आकाश आईसीयू में ही थे। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। ऋषभ के परिजन दिल्ली में रहते हैं। उनके आने के बाद ही शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

अलकनंदा में नहाने गया बहा युवक

नगर के जाखणी मुहल्ले में होली की खुशी मातम में बदल गई। यहां होली मनाने के बाद अपने साथियों के साथ अलकनंदा नदी में नहाते समय  एक युवक पानी में बह गया। युवक पशुपालन विभाग में कार्यरत था। जल पुलिस और एसडीआरएफ युवक की तलाश में जुटी हुई है। 

 मूल रुप से थातीडागर गांव निवासी दलवंत सिंह (करीब 37) पुत्र महेंद्र सिंह का परिवार नगर के जाखणी मुहल्ले में रहता है। जबकि दलवंत पशुपालन विभाग देहरादून में कनिष्ठ लिपिक के पद पर कार्यरत है। मंगलवार को होली खेलने के बाद दलवंत अपने साथियों के साथ अलकनंदा नदी में नहाने चला गया।

इसी दौरान वह पानी की तेज धारा में बह गया। घर में यह खबर पहुंचते ही कोहराम मच गया।  लोगों ने इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। कोतवाल जवाहर लाल ने बताया कि जल पुलिस और एसडीआरएफ की टीम रॉफ्ट से नदी में बहे युवक की तलाश कर रही हैं, लेकिन अभी कुछ पता नहीं चल पाया है।

महिला ने की आत्महत्या

वहीं मंगलवार को देर रात थाना डालनवाला के डीएल रोड क्षेत्र में एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक महिला की पहचान काजल पुत्री रमेश चंद्र निवासी डीएल रोड, थाना डालनवाला, उम्र 23 वर्ष के रूप में हुई।

मृतक महिला की दो साल पहले शादी हुई थी। लेकिन शादी के कुछ समय बाद ही वह अपने मायके वापस आ गई थी। तथा तब से अपने मायके में ही रह रही थी। मौके से पुलिस को कोई सुसाइड नोट प्राप्त नहीं हुआ है। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है। शव का पंचायतनामा भर शव को अग्रिम कार्रवाई हेतु मोर्चरी में रखवाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed