सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kedarnath Heli Service Guidelines No flights allowed before sunrise and after sunset Chardham Yatra 2026

केदारनाथ हेली सेवा: सूर्योदय से पहले और सूर्यास्त के बाद नहीं होगी उड़ान की अनुमति, डीजीसीए के दिशा निर्देश

अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 28 Jan 2026 09:15 PM IST
विज्ञापन
सार

बीते वर्ष से चारधाम यात्रा के दौरान दो बड़े हेलिकॉप्टर हादसे हुए हैं। इन्हें देखते हुए सूर्योदय से पहले और सूर्यास्त के बाद उड़ान की अनुमति नहीं देने के निर्देश डीजीसीए की ओर से दिए गए हैं।

Kedarnath Heli Service Guidelines No flights allowed before sunrise and after sunset Chardham Yatra 2026
हेलिकॉप्टर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

आगामी चारधाम यात्रा के दौरान सुरक्षित केदारनाथ हेली सेवा संचालन पर सख्ती व निगरानी रहेगी। सूर्योदय से पहले और सूर्यास्त के बाद हेलिकॉप्टर उड़ान की अनुमति नहीं होगी। डीजीसीए के दिशानिर्देश पर इस बार भी नियमों का सख्ती से पालन किया जाएगा। बीते वर्ष से चारधाम यात्रा के दौरान केदारनाथ घाटी व उत्तरकाशी में दो बड़े हेलिकॉप्टर हादसे 13 लोगों की मौत हुई थी।

Trending Videos

पर्वतीय में विषय भौगोलिक परिस्थिति व खराब मौसम में हेलिकॉप्टर का संचालन बेहद ही चुनौतीपूर्ण रहता है। चारधाम यात्रा के दौरान खासकर केदारनाथ जाने के लिए हेली सेवा की काफी मांग रहती है। बीते वर्ष 15 जून 2025 को केदारनाथ से गुप्तकाशी लौट रहा हेलिकॉप्टर गौरी माई खर्क में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में पायलट समेत सात लोगों की मौत हुई थी। वहीं आठ मई 2025 को उत्तरकाशी के गंगनानी में हेलिकॉप्टर दुर्घटना में छह लोगों की मौत हुई थी। इसके अलावा 17 मई 2025 केदारनाथ धाम के समीप हेली एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त हुआ था। इन हादसों को देखते हुए प्रदेश सरकार ने सख्त कदम उठाए और हेली सेवा संचालन के लिए एसओपी को लागू किया।

हेली सेवा संचालित करने वाली कंपनियां अनुभवी पायलट करेंगी तैनात

डीजीसीए ने एसओपी में केदारनाथ घाटी में हेली उड़ानों में 30 प्रतिशत की कमी है। इसके अलावा सूर्योदय से पहले व सूर्यास्त के बाद हेलिकॉप्टरों को उड़ने की अनुमति नहीं होगी। मौसम खराब होने की स्थिति में हेली सेवा का संचालन नहीं किया जाएगा। हेली सेवा संचालित करने वाली कंपनियां अनुभवी पायलट को तैनात करेगी। जिन्हें उच्च हिमालयी क्षेत्रों में उड़ान का अनुभव हो।


ये  भी पढ़ें...Snowfall: सफेद चादर में लिपटे गंगोत्री-यमुनोत्री धाम, औली में भी तीन फीट ताज़ी परत जमी, तस्वीरों में देखें

उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण के सीईओ आशीष चौहान का कहना है कि सुरक्षित हेली सेवा के लिए बीते वर्ष एसओपी लागू की है। इस बार भी हेली सेवा के लिए टेंडर प्रक्रिया की जाएगी। हेली सेवा से जाने वाले यात्रियों की सुरक्षा के लिए नियमों का सख्ती से पालन करने के साथ कड़ी निगरानी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed