फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Let the spirit of 'Nation First and Foremost' be the foundation of life: Governor

राष्ट्र प्रथम और सर्वोपरि की भावना बने जीवन का आधार : राज्यपाल

Mon, 17 Aug 2026 01:35 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Let the spirit of 'Nation First and Foremost' be the foundation of life: Governor
देहरादून। स्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने लोक भवन में ध्वजारोहण किया। उन्होंने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। राज्यपाल ने स्वतंत्रता सेनानियों और अमर शहीदों को नमन करते हुए उनके त्याग को प्रेरणा का स्रोत बताया।
विज्ञापन

राज्यपाल ने देश की सीमाओं पर तैनात वीर सैनिकों को सलाम किया। उन्होंने कहा, स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति दायित्वों को दोहराने का दिन है। प्रत्येक नागरिक को राष्ट्र निर्माण, सुरक्षा और एकता में अपने योगदान पर आत्ममंथन करना चाहिए। राज्यपाल ने राष्ट्र प्रथम और राष्ट्र सर्वोपरि की भावना को जीवन का आधार बनाने पर जोर दिया। उन्होंने 2047 तक विकसित, आत्मनिर्भर और विश्वगुरु भारत के लक्ष्य को सामूहिक संकल्प बताया। इस लक्ष्य की प्राप्ति में हर नागरिक की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने प्रदेश की महिला शक्ति और युवाओं की उपलब्धियों की सराहना की। उन्होंने कहा, प्रदेश की लगभग तीन लाख महिलाएं लखपति दीदी बनकर आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहीं हैं। बेटियां शिक्षा, शोध और अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं। वहीं, युवा उद्यमिता सहित विभिन्न क्षेत्रों में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं। राज्यपाल ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, आधुनिक प्रौद्योगिकी और नवाचार अपनाने को आवश्यक बताया। उन्होंने विश्वास जताया कि उत्तराखंड देश के अग्रणी राज्यों में अपनी पहचान बनाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed