{"_id":"6a6d095f5486dcef6307e285","slug":"locks-of-two-shops-broken-in-a-single-night-in-dharmawala-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1089-1031648-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: धर्मावाला में एक ही रात दो दुकानों के टूटे ताले, नकदी और सामान चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: धर्मावाला में एक ही रात दो दुकानों के टूटे ताले, नकदी और सामान चोरी
Sat, 01 Aug 2026 02:15 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Sat, 01 Aug 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहसपुर कोतवाली क्षेत्र के धर्मावाला में चोरों ने एक ही रात में दो दुकानों के ताले तोड़कर नकदी और हजारों रुपये का सामान पार कर दिया। सुबह दुकानों के ताले टूटे मिलने पर व्यापारियों में रोष फैल गया। पुलिस ने एक पीड़ित दुकानदार की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर सीसीटीवी कैमरों की मदद से चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
प्रतीतपुर निवासी आदित्य सैनी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 29 जुलाई की रात वह अपनी दुकान बंद कर घर गए थे। 30 जुलाई की सुबह जब वह दुकान पर पहुंचे तो शटर के ताले टूटे थे। अंदर जाकर देखा तो गल्ले से करीब 1,500 रुपये की नकदी के अलावा आरी, आरी ब्लेड, जाली कटर, प्लास, पाना-चाबी और पेचकस सहित अन्य महत्वपूर्ण औजार गायब थे।
शिकायतकर्ता के अनुसार, चोरों ने उनकी दुकान के पास स्थित नानक सिंह की दुकान का भी ताला तोड़ दिया। चोर वहां से करीब 2,000 रुपये नकद, बीड़ी व तंबाकू के पैकेट, सिगरेट के डिब्बे, काजू, दो किलो बादाम, आंवला तेल, सिगरेट लाइटर, तिरपाल और गोदाम की दो चाबियां चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी प्रदीप रावत ने बताया कि घटनास्थल का निरीक्षण कर लिया गया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।