सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Martyr Havildar Ravindra Singh was given a final farewell with full military honors Rudraprayag News

Rudraprayag: बलिदानी रविन्द्र सिंह को सैन्य सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई, अरुणाचल के अलोंग में दी शहादत

संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 20 Jan 2026 02:03 PM IST
विज्ञापन
सार

रुणाचल के अलोंग में भारत मां की सेवा करते हवलदार रविन्द्र सिंह ने शहादत दे दी।

Martyr Havildar Ravindra Singh was given a final farewell with full military honors Rudraprayag News
जवान को दी गई अंतिम विदाई - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

अरुणाचल प्रदेश में मातृभूमि की सेवा करते हुए वीरगति को प्राप्त हुए शहीद हवलदार रविन्द्र सिंह (36) को आज पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। आगर, दशज्यूला क्षेत्र के रहने वाले शहीद हवलदार रविन्द्र सिंह 15 गढ़वाल राइफल्स में तैनात थे। अरुणाचल के अलोंग में ही भारत मां की सेवा करते हुए वे शहादत को प्राप्त हो गए।

Trending Videos


अपने पीछे एक बेटा और एक बेटी को छोड़ गए हैं। शहीद जवान का पार्थिव शरीर सोमवार रात्रि में रुद्रप्रयाग आर्मी कैंप लाया गया। जहां से आज पूरे सैन्य सम्मान के साथ पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए उनके पैतृक गांव आगर, दशज्यूला ले जाया जाएगा, जिसके बाद रुद्रप्रयाग संगम पर पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंत्येष्टि की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


रुद्रप्रयाग संगम में अंत्येष्टि के दौरान क्षेत्र वासियों, स्थानीय लोगों, जनप्रतिनिधियों और केदारनाथ विधायक ने अंतिम विदाई में सम्मिलित हुए। अंतिम यात्रा में सम्मिलित हुई केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने कहा कि इस शोक की घड़ी में हमारी संवेदनाएं परिवार के साथ हैं। कहा, रविंद्र के परिवारजनों को जानती हूं और उनके पिता भी गांव की सेवा में लगे रहते हैं। कहा, भगवान केदारनाथ से प्रार्थना है कि भारत माता के वीर सपूत रविन्द्र सिंह के परिवार को यह दुख सहने की शक्ति दे। वहीं गांव वासियों ने बताया कि इस दुखद घटना से सम्पूर्ण क्षेत्र में मातम पसरा है।

ये भी पढे़ं...Avalanche: हिमालयी राज्यों में हर वर्ष आते हैं 132 हिमस्खलन, सबसे अधिक जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में रिपोर्ट

हर कोई इस घटना से दुखी है। जिला पंचायत सदस्य सारी जयवर्धन कांडपाल  ने बताया कि रविन्द्र सिंह वर्ष 2008 में 15 गढ़वाल में भर्ती हुए थे। रविन्द्र मुधर व्यवहार के साथ ही गांव के सभी लोगों के प्रिय थे। उन्होंने गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि रविन्द्र की शहादत से हर कोई दुखी है। उन्होंने देश की सेवा करते हुए वीरगति पाई है किंतु उनके जाने से गांव ही नहीं सम्पूर्ण जनपद में शोक की लहर है और हर कोई दुखी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed