फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Message of unity conveyed during BKU's Tiranga Yatra

Dehradun News: भाकियू की तिरंगा यात्रा में एकजुटता का दिया संदेश

Sat, 15 Aug 2026 01:24 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Sat, 15 Aug 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Message of unity conveyed during BKU's Tiranga Yatra
भारतीय किसान यूनियन की ओर से शीशमबाड़ा से सेलाकुई पीठ बाजार तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में ट्रैक्टर, बैलगाड़ी और कारों का काफिला शामिल हुआ। यात्रा के दौरान देश की एकता और सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया गया।
विज्ञापन


पीठ बाजार पहुंचने पर सभा का आयोजन हुआ। वक्ताओं ने वर्तमान परिस्थितियों पर चर्चा करते हुए लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखने और हर परिस्थिति में एकजुट रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि आज की राजनीति में विघटनकारी प्रवृत्तियां बढ़ रही हैं, ऐसे में समाज को आपसी मतभेदों से ऊपर उठकर एकता मजबूत करनी होगी। सभा में स्वर्गीय कमरुद्दीन को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके सामाजिक योगदान को याद किया गया। यात्रा में गढ़वाल मंडल अध्यक्ष संजय चौधरी, देहरादून जिला अध्यक्ष सरदार सुरेंद्र सिंह खालसा, राजू तोमर, जगवीर शर्मा, केके गौतम, रशीद पहलवान, मो. हारून, लियाकत ठेकेदार और नेक मोहम्मद समेत सैकड़ों किसान व कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed