सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Mussoorie Accident Water Tanker Plunges into 50 Meter Deep Gorge in Mussoorie Driver Dies

Mussoorie: दर्दनाक हादसा, 50 मीटर गहरी खाई में गिरा पानी का टैंकर, चालक की मौके पर मौत

संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी Published by: Renu Saklani Updated Thu, 28 May 2026 09:55 AM IST
विज्ञापन
Mussoorie Accident Water Tanker Plunges into 50 Meter Deep Gorge in Mussoorie Driver Dies
खाई में गिरा वाहन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मसूरी-देहरादून मार्ग पर गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में पानी के टैंकर चालक की मौत हो गई। हादसा गज्जी बैंड के पास उस समय हुआ जब मसूरी झील से पानी भरकर मसूरी की ओर आ रहा एक टैंकर अनियंत्रित होकर लगभग 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरा।



सूचना मिलते ही कोतवाली मसूरी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और घायल चालक को खाई से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस के अनुसार गुरुवार सुबह करीब 05:53 बजे डायल 112 कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि पानी का टैंकर गज्जी बैंड से नीचे दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पुलिस टीम तत्काल आपदा राहत एवं बचाव उपकरणों के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस एवं स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव अभियान चलाया गया। काफी मशक्कत के बाद पुलिस टीम ने घायल चालक को क्षतिग्रस्त टैंकर से सुरक्षित बाहर निकाला और प्राथमिक उपचार के लिए निजी वाहन से हॉस्पिटल भेजा।
विज्ञापन
Trending Videos


ये भी पढ़ें..उत्तराखंड: पाकिस्तान से करोड़ों के लेनदेन में जुड़ी रुड़की की युवती गिरफ्तार, जम्मू-कश्मीर पुलिस ने मारा छापा

हादसे की सूचना चालक के परिजनों एवं टैंकर मालिक को भी दी गई, जिसके बाद टैंकर मालिक भी मौके पर पहुंच गए। प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि घायल चालक की पहचान अक्षय असवाल पुत्र प्रेम सिंह असवाल निवासी ग्राम सभा दुधई, ब्लॉक सहसपुर, जनपद देहरादून, उम्र लगभग 25 वर्ष के रूप में हुई चिकित्सकों ने उपचार के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया। बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस द्वारा पंचायतनामा एवं अन्य वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed