सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Young Woman from Roorkee Linked to Multi-Crore Transactions with Pakistan Arrested haridwar Uttarakhand news

उत्तराखंड: पाकिस्तान से करोड़ों के लेनदेन में जुड़ी रुड़की की युवती गिरफ्तार, जम्मू-कश्मीर पुलिस ने मारा छापा

संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: Renu Saklani Updated Thu, 28 May 2026 07:24 AM IST
विज्ञापन
सार

पाकिस्तान से करोड़ों के लेनदेन में जुड़ी रुड़की की एक युवती को गिरफ्तार किया गया है।जेएंडके पुलिस ने कलियर क्षेत्र के आसफनगर गांव में छापा मारा। जम्मू के कठुआ में पकड़े गए युवक की सूचना पर युवती की गिरफ्तारी हुई।

Young Woman from Roorkee Linked to Multi-Crore Transactions with Pakistan Arrested haridwar Uttarakhand news
police crime - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार

कलियर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम आसफनगर में बुधवार तड़के जम्मू-कश्मीर पुलिस ने छापा मारा। जहां से एक युवती को पाकिस्तान के जरिए करोड़ों रुपये के ट्रांजेक्शन करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। मौके से नकदी बरामद नहीं हुई लेकिन बताया जा रहा है कि मामला करोड़ों रुपये के लेन-देन से जुड़ा है।

जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के लखनपुर क्षेत्र की पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया था। आरोप है कि वह पाकिस्तान के माध्यम से करोड़ों रुपये के ट्रांजेक्शन करता था। पूछताछ के दौरान उसने ग्राम आसफनगर निवासी युवती का नाम बताया। इसके बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस ने पिरान कलियर कोतवाली से संपर्क किया और स्थानीय पुलिस की मदद से आसफनगर में छापा मारा। बताया जाता है कि पुलिस को युवती की पहचान करने में करीब दो से ढाई घंटे का समय लगा। पहचान होने के बाद सोनम को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

युवती के पाकिस्तान के जरिए नकदी के ट्रांजेक्शन की चर्चा
अचानक हुई इस कार्रवाई से परिजन और आसपास के लोग हैरान रह गए। चर्चा है कि युवती भी पाकिस्तान के जरिए नकदी के ट्रांजेक्शन में शामिल थी। लंबी पूछताछ के बाद पुलिस ने ट्रांजिट रिमांड हासिल किया और उसे अपने साथ ले गई। घटना के बाद पूरे इलाके में चर्चाओं का बाजार गरम है।

विज्ञापन
Trending Videos


ये भी पढ़ें...Uttarakhand News: प्रदेश में 29 मई से शुरू होगा एसआईआर का प्रशिक्षण, आठ जून से बीएलओ घर-घर पहुंचेंगे

लोग हैरान हैं कि पाकिस्तान के माध्यम से इतने बड़े स्तर पर नकदी का ट्रांजेक्शन लंबे समय से किया जा रहा था। एसएचओ कमल मोहन भंडारी ने बताया कि मामला जम्मू-कश्मीर में दर्ज मामले से संबंधित है, इसलिए स्थानीय पुलिस ने सीमित सहयोग किया। उन्होंने युवती की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed