{"_id":"6a17d52f604bb3d21303df43","slug":"road-accident-near-totaghati-brick-laden-truck-plunges-into-deep-gorge-after-breaking-devprayag-news-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Devprayag: तोताघाटी के पास सड़क हादसा, तीन पैराफिट तोड़ते हुए मीटर गहरी खाई गिरा ईंटों से भरा ट्रक, चालक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Devprayag: तोताघाटी के पास सड़क हादसा, तीन पैराफिट तोड़ते हुए मीटर गहरी खाई गिरा ईंटों से भरा ट्रक, चालक गंभीर
संवाद न्यूज एजेंसी, देवप्रयाग
Published by: Renu Saklani
Updated Thu, 28 May 2026 11:18 AM IST
विज्ञापन
सार
तोताघाटी के पास एक हादसा हो गया। ईंटों से भरा ट्रक गहरी खाई गिरा गया। दुर्घटना में चालक गंभीर रुप से घायल हो गया।
देवप्रयाग में हादसा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर तोताघाटी के पास एक अनियंत्रित ट्रक तीन पैराफिट तोड़ते हुए करीब 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे देर रात ही रेस्क्यू कर एम्स ऋषिकेश भर्ती कराया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंगलवार देर रात करीब ग्यारह बजे महादेव चट्टी (तोताघाटी) स्थित गर्तांगली ढाबे के मालिक सुमित ने पुलिस कंट्रोल रूम 112 को हादसे की सूचना दी। सूचना मिलते ही कोतवाली देवप्रयाग और बछेलीखाल चौकी की पुलिस टीम आपदा उपकरणों के साथ मौके पर पहुंची। साथ ही एसडीआरएफ की टीम भी एसआई सावर सिंह के नेतृत्व में तुरंत घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य के लिए पहुंच गई।
चालक को सुरक्षित बाहर निकाला
मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों और ढाबा मालिक सुमित ने बताया कि ईंटों से लदा एक ट्रक ऋषिकेश से हेलंग चमोली की तरफ जा रहा था। तोताघाटी के पास अचानक वाहन अनियंत्रित हो गया। पुलिस के निरीक्षण के दौरान सड़क पर मिले टायरों के निशान से पता चला कि ट्रक अपनी दिशा छोड़कर विपरीत दिशा में गया और तीन पैराफिटों को तोड़ता हुआ सीधे 150 मीटर गहरी खाई में समा गया।
विज्ञापन
अंधेरे और ढलान के कारण रेस्क्यू टीम को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। करीब रात 2 बजे बजे पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने ट्रक चालक को खाई से सुरक्षित बाहर निकाला और 108 एम्बुलेंस के माध्यम से तुरंत एम्स ऋषिकेश उपचार के लिए भिजवाया। घायल चालक की पहचान अजय क्षेत्री (24) के रूप में हुई है, जिसके हाथ और दोनों पैरों में गंभीर चोटें आई हैं।

Trending Videos

ये भी पढे़ं...Uttarkashi: बड़ेथी में जंगल की भीषण आग बस्ती और हाईवे तक पहुंची, गेस्ट हाउस से 70 यात्रियों को सुरक्षित निकाला
मामले में कोतवाल प्रमोद बहुगुणा ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। रात के अंधेरे और गहरी खाई होने के कारण बचाव कार्य में काफी चुनौतियां आईं, लेकिन टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए चालक को सुरक्षित बाहर निकाल कर समय पर अस्पताल पहुंचा दिया है। उन्होंने बताया कि ऋषिकेश के श्यामपुर निवासी ट्रक मालिक सुरेंद्र राणा और घायल चालक के परिजनों को घटना के संबंध में सूचित कर दिया गया है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।