सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   SIR Uttarakhand Teachers distressed by SIR duties located 60 km from their workplaces; summer heat

Uttarakhand: एसआईआर, कार्यस्थल से 60 किमी दूर ड्यूटी लगाए जाने से शिक्षक परेशान, गर्मी में बढ़ीं मुश्किलें

विजेंद्र श्रीवास्तव, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Thu, 28 May 2026 02:08 PM IST
विज्ञापन
सार

एसआईआर के लिए शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है, लेकिन ड्यूटी कार्यस्थल से दूर लगाए जाने पर शिक्षकों में नाराजगी है। वहीं शिक्षक संगठन ने कहा, शिक्षकों को अवकाश अवधि में गैर-शैक्षणिक कार्यों से मुक्त रखा जाए।

SIR Uttarakhand Teachers distressed by SIR duties located 60 km from their workplaces; summer heat
विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

प्रदेश में शिक्षकों की एसआईआर ड्यूटी कार्यस्थल से 50 से 60 किलोमीटर दूर लगा दी गई है। इससे शिक्षकों में नाराजगी है। जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष विनोद थापा के मुताबिक गर्मी की छुट्टियों में शिक्षकों को गैर-शैक्षणिक कार्यों से मुक्त रखा जाए।

जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष विनोद थापा के मुताबिक प्राथमिक, जूनियर हाईस्कूल और माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षक ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान कई किलोमीटर दूर एसआईआर ड्यूटी लगाए जाने से परेशान हैं। शिक्षकों को अपने कार्यस्थल से 50-60 किलोमीटर दूर अन्य स्थानों पर ड्यूटी करनी पड़ रही है, जिससे उन्हें मानसिक तनाव का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले शिक्षकों की भवन गणना में डयूटी लगाई गई थी। उन्होंने कहा कि यदि सरकार और शासन के लिए अवकाश अवधि में शिक्षकों से काम लेना आवश्यक है, तो उन्हें अन्य विभागों के कर्मचारियों की तरह एक महीने का उपार्जित अवकाश दिया जाए। इसके साथ ही कार्यस्थल के आसपास डयूटी लगाई जाए।

विज्ञापन
Trending Videos

हर्बटपुर के शिक्षक की मोथरोवाला लगा दी ड्यूटी

तहसील देहरादून में पहुंचे कुछ शिक्षकों के मुताबिक हर्बटपुर से उनकी ड्यूटी मोथरोवाला लगा दी गई है। तेज गर्मी में कई किलोमीटर दूर ड्यूटी लगाए जाने से उन्हें परेशानी उठानी पड़ रही है। उनकी ड्यूटी कार्यस्थल के आसपास लगाई जाए। वहीं, कुछ अन्य शिक्षिकाओं का कहना था कि सेवानिवृत्ति के कुछ महीने बचे हैं। ऐसे में एक से दूसरी विधानसभा में उनकी ड्यूटी लगाई गई है।

ये भी पढे़ं...Chardham Yatra:  धाम पहुंचने से पहले जाम ले रहा श्रद्धालुओं का इम्तिहान, तीन दिन के सफर में लग रहे दस दिन

यह संभव नहीं है, जो जिस बूथ का है उसकी उसी क्षेत्र में ड्यूटी लगाई जानी चाहिए थी। अब देर से इसकी जानकारी दी जा रही है। -डॉ.बीवीआरसी पुरुषोत्तम, मुख्य निर्वाचन अधिकारी
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed