{"_id":"69e095984c0ffee7aa044b86","slug":"people-fall-ill-with-food-poisoning-after-eating-at-a-wedding-ceremony-darsal-tehri-garhwal-uttarakhand-news-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri Garhwal: शादी समारोह का खाना खाने के बाद 35 लोगों को फूड प्वाइजनिंग, सभी अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri Garhwal: शादी समारोह का खाना खाने के बाद 35 लोगों को फूड प्वाइजनिंग, सभी अस्पताल में भर्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Published by: Renu Saklani
Updated Thu, 16 Apr 2026 01:30 PM IST
विज्ञापन
सार
शादी समारोह का खाना खाने के बाद 35 लोग बीमार पड़ गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अस्पताल में भर्ती महिला
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
चंबा ब्लॉक के ढरसाल गांव के 35 लोग शादी का खाना खाने के बाद फूड प्वाइजनिंग से बीमार हो गए। इसमें कुछ को चंबा और कुछ जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Trending Videos
13 और 14 अप्रैल को बादशाहीथोल में एक विवाह समारोह के दौरान खाना खाने के बाद लोग बीमार हो गए। 20 लोग बुधवार और 15 लोग आज अस्पताल में भर्ती किए गए। सभी की स्थिति अब खतरे से बाहर बताई जा रही है । अस्पताल में भर्ती महिलाओं की संख्या अधिक है। महिलाओं ने बताया कि उन्होंने गोलगप्पे, चाऊमीन खाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढे़ं...उत्तराखंड: महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता के 335 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, बोर्ड ने संशोधित विज्ञप्ति की जारी
सीएमएस डॉक्टर अमित राय के अनुसार सभी लोगों की स्थिति में धीरे-धीरे सुधार आ रहा है।
