{"_id":"69e5a8c65509615fef0d7ce3","slug":"pilgrim-dies-woman-on-yamunotri-dham-pilgrimage-loses-her-life-in-uttarkashi-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamunotri Dham: यात्रा पर आई इंदौर की महिला यात्री की मौत, दो दिन में जा चुकी दो श्रद्धालुओं की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamunotri Dham: यात्रा पर आई इंदौर की महिला यात्री की मौत, दो दिन में जा चुकी दो श्रद्धालुओं की जान
अमर उजाला नेटवर्क, बड़कोट (उत्तरकाशी)
Published by: Sharukh Khan
Updated Mon, 20 Apr 2026 09:48 AM IST
विज्ञापन
सार
उत्तरकाशी के बड़कोट में यमुनोत्री धाम की यात्रा के दौरान एक और श्रद्धालु की मौत हो गई है। इससे पहले भी एक श्रद्धालु की मौत हुई थी।
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
उत्तरकाशी के बड़कोट में यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आई महिला श्रद्धालु की देर रात जानकीचट्टी के पास मौत हो गई। यमुनोत्री धाम की यात्रा के दौरान यह दूसरी मौत हुई है। जानकीचट्टी स्वास्थ्य केंद्र डाक्टर हरदेव सिंह पंवार के अनुसार, देर रात इंदौर मध्यप्रदेश की 40 वर्षीय प्रतिभा मिश्रा को अचेतन अवस्था में अस्पताल लाया गया था, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। पुलिस को सूचना देकर अगली कार्रवाई की जा रही है।
जानकीचट्टी में एक तीर्थ यात्री की मौत
इससे पहले, जानकीचट्टी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार, रविवार को करीब पौने चार बजे एक नेपाली मजदूर द्वारा एक व्यक्ति को मृत अवस्था में जानकीचट्टी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया। चिकिसकों ने उसकी सूचना पुलिस को दी और शव को पुलिस से सुपुर्द किया गया। मृतक व्यक्ति की पहचान उदय गजानन तांबे (65) निवासी नासिक, महाराष्ट्र के रूप में हुई है।
Trending Videos
Chardham Yatra: यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आए नासिक के तीर्थयात्री की मौत, सांस लेने में हो रही थी परेशानी

कमेंट
कमेंट X