फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   PM Modi sold tea, whereas I sold *chaat* at the Haridwar bus stand: Harak Singh.

पीएम मोदी ने चाय तो हमने हरिद्वार बस अड्डे पर चाट बेची : हरक सिंह

Mon, 17 Aug 2026 01:35 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
PM Modi sold tea, whereas I sold *chaat* at the Haridwar bus stand: Harak Singh.
देहरादून। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री डॉ.हरक सिंह रावत ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चाय बेची तो मैंने भी छात्र जीवन में हरिद्वार बस अड्डे पर चाट बेची है। जब पैसे नहीं थे तो दुकानदार के पास घड़ी गिरवी रख दी थी।
विज्ञापन

रविवार को प्रेस क्लब में सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में कांग्रेस चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ.हरक सिंह रावत ने अपने संघर्ष को साझा किया। उन्होंने कहा, श्रीनगर में 11वीं की पढ़ाई कर रहा था, उस समय मैंने ट्रेन नहीं देखी थी। बिना घरवालों को बताए घर से कोटद्वार पहुंच गया था, वहां पहली बार ट्रेन और ब्लैक एंड व्हाइट टीवी देखा। डॉ.रावत ने बताया कि ट्रेन बैठ गया, लेकिन उन्हें पता नहीं था ट्रेन कहां जा रही है। लक्सर स्टेशन पहुंच गया। उस समय उनके पास पैसे नहीं थे, स्टेशन के पास ही साइकिल स्टैंड पर काम किया। स्टैंड के मालिक की मिठाई की दुकान भी थी। एक दिन उन्हें दुकान के मालिक ने बर्तन साफ करने के लिए डांटा तो उनके आंसू निकल गए। दुकान में चाय पी रहे रोडवेज कंडक्टर उन्हें अपने साथ हरिद्वार ले आए। तीन दिन तक हरिद्वार में चाट बेची। 20 रुपये के लिए उन्होंने दसवीं पास करने पर पिता से गिफ्ट में मिली घड़ी को दुकानदार के पास गिरवी रख दिया। पिता के हस्तक्षेप से 20 रुपये देने के बाद दुकानदार ने घड़ी वापस लौटाई। पिता फौज में थे। घर के लिए 50 रुपये का मनीआर्डर आता था। इसमें 40 रुपये उनकी पढ़ाई पर खर्चा था, बाकी 10 रुपये से परिवार चलता था। परिवार ने फल, सब्जी, घास व लकड़ी भी भेजी। कहा माता-पिता का कर्ज कभी चुकाया नहीं जा सकता है। उन्होंने कहा, आज माता-पिता अपने बच्चों की पढ़ाई व कोचिंग के लिए गहने तक बेच रहे हैं। यदि पेपर लीक हो जाए तो माता-पिता के सपने टूट जाते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed