सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   PNG Directives issued to rapidly increase PNG connections in households uttarakhand LPG Shortage

Dehradun: एलपीजी सिलिंडरों की किल्लत के बीच PNG को बढ़ावा देने की कवायद, हजारों घरों को जोड़ने की तैयारी

संजय चौहान, संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Wed, 25 Mar 2026 12:16 PM IST
विज्ञापन
सार

घरों में पीएनजी कनेक्शन तेजी से बढ़ाए जाने की तैयारी है। राजधानी में करीब 2100 घरों और 25 वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों में पीएनजी की आपूर्ति हो रही है।

PNG Directives issued to rapidly increase PNG connections in households uttarakhand LPG Shortage
PNG - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार

राजधानी में एलपीजी सिलिंडरों की किल्लत के बीच अब पीएनजी (पाइप्ड नेचुरल गैस) को बढ़ावा देने की कवायद तेज हो गई है। आने वाले दिनों में हजारों घरों को पीएनजी से जोड़ने की तैयारी है। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने अधिकारियों की बैठक लेकर पीएनजी कनेक्शन तेजी से बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद गेल गैस कंपनी ने राजधानी में अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं और बारिश से पहले अधिक से अधिक घरों तक गैस आपूर्ति पहुंचाने का लक्ष्य रखा है।

Trending Videos


वर्तमान में राजधानी में करीब 2100 घरों और 25 वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों में पीएनजी की आपूर्ति हो रही है। जबकि शहर में 250 किमी से अधिक पाइपलाइन में गैस उपलब्ध है और करीब 100 किमी पाइपलाइन में जल्द गैस चालू होने की उम्मीद है। इन पाइपलाइनों से जुड़े हजारों घर और प्रतिष्ठान हैं। करीब 35 हजार घर ऐसे हैं जहां पाइपलाइन फिटिंग और मीटर तो लग चुके हैं, लेकिन उन्हें अभी मुख्य लाइन से नहीं जोड़ा गया है। कंपनी जल्द ही सबसे पहले इन्हीं घरों में गैस आपूर्ति शुरू करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनुमतियां बनीं बड़ी बाधा
राजधानी में गेल की पाइपलाइन बिछाने का काम करीब तीन साल पहले शुरू हुआ था। मौसम के चलते साल में लगभग छह महीने काम बंद रहता है जबकि बाकी समय में भी केवल रात में काम करने की अनुमति मिलती है।

ये भी पढे़ं...Dehradun:  यहां रहना है तो हमसे दबकर रहना होगा...गाना बजाने पर हुआ विवाद दिव्यांशु को हमेशा के लिए शांत कर दिया

कई बार वेंडरों की लापरवाही के कारण अनुमति रद्द होने से काम प्रभावित होता है। यही कारण है कि परियोजना की रफ्तार धीमी बनी हुई है।होटल-रेस्टोरेंट ने दिखाई रुचि : सिलिंडर संकट के बाद अब बड़े वाणिज्यिक प्रतिष्ठान भी पीएनजी की ओर रुख कर रहे हैं। पिछले एक सप्ताह में करीब 30 बड़े होटल और रेस्टोरेंट के साथ करार किए गए हैं। इसके अलावा हलवाई एसोसिएशन ने भी पीएनजी कनेक्शन की मांग की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed