Uttarakhand: दूर से ही सही, बन ही गया मौसम, वर्चुअल संबोधन में चुनावी मुद्दों का खाका खींच गए राहुल गांधी
मौसम खराब होने की वजह से राहुल गांधी का दौरा भले ही रद्द हो गया, लेकिन दूर से ही सही, मौसम बन ही गया। वर्चुअल संबोधन में राहुल गांधी चुनावी मुद्दों का खाका खींच गए।कार्यक्रमों में न पहुंच पाने पर उन्होंने माफी मांगी और जल्द आने का वादा किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
करीब चार साल बाद नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का मौसम बिगड़ने से दौरा रद्द हो गया, इसकी सूचना जैसे ही उत्साह व जोश से भरे कांग्रेस कार्यकर्ता को मिली, वह मायूस हो गए। लेकिन दूर से ही सही वर्चुअल संबोधित कर राहुल ने मौसम बना ही दिया। वर्चुअल संबोधन में राहुल गांधी चुनावी मुद्दाें का खाका खींच गए।
बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे विशेष जेट से राहुल गांधी पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचे गए थे। पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचने के बाद हेलिकॉप्टर से अल्मोड़ा के लिए रवाना हुए लेकिन मौसम खराब होने से कम दृश्यता के चलते ही पायलट ने सुरक्षा कारण वापस पंतनगर एयरपोर्ट पर लैंडिंग की। राहुल गांधी मौसम ठीक होने का इंतजार करते रहे। इसके बाद एक बजे दिल्ली के रवाना हुए।
पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं में मायूसी दिखी
2027 के चुनाव के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं में राहुल के दौरे से काफी उत्साह था लेकिन मौसम की बाधा से उनके न पहुंचने से पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं में मायूसी दिखी। अल्मोड़ा जनसभा में राहुल गांधी ने पंतनगर एयरपोर्ट से कॉल कर संबोधित किया। इस दौरान कनेक्टिविटी की दिक्कतें आने से राहुल की बात सही तरीके से कार्यकर्ताओं व लोगों तक नहीं पहुंच पाई।
पौड़ी में पूर्व सैनिक सम्मेलन में भी राहुल ने वर्चुअल संबोधन किया। दोनों कार्यक्रमों में राहुल ने चुनावी मुद्दों का खाका तो खींच दिया। राहुल ने संकेत दिए सैन्य बाहुल उत्तराखंड में कांग्रेस का अग्निवीर भर्ती को मुद्दा बनाएगी। इसके साथ ही महिलाओं की सुरक्षा के लिए अंकिता भंडारी हत्या प्रकरण से भाजपा पर वार करेगी। कोटद्वार में मोहम्मद दीपक के जिम में जाकर राहुल यह संदेश देना चाहते थे कि पार्टी के लिए हिंदू-मुस्लिम में भेद नहीं है। इसके अलावा भर्ती परीक्षा में पेपर लीक व भ्रष्टाचार भी चुनाव मुद्दा रहेगा।
राहुल गांधी के साथ रहे गोदियाल
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल पंतनगर एयरपोर्ट पर राहुल गांधी के स्वागत के लिए मौजूद थे। उन्हें राहुल के साथ ही हेलिकॉप्टर से अल्मोड़ा जनसभा में जाना था लेकिन वे भी पंतनगर एयरपोर्ट में राहुल गांधी के साथ रहे और बाद उनके साथ ही दिल्ली रवाना हो गए। गोदियाल न तो अल्मोड़ा और न पौड़ी कार्यक्रम में पहुंच पाए।
ये भी पढ़ें...Dehradun: धामी सरकार ने बांटे नए दायित्व, बीजेपी कार्यकर्ताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी; आदेश जारी
देहरादून में धरी रह गई तैयारी
पांच जून को राहुल गांधी का देहरादून में आगामी चुनावी रणनीति व तैयारियों को लेकर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, अनुषांगिक संगठनों के पदाधिकारियों के साथ बैठक होनी थी। इसके लिए हरिद्वार बाईपास स्थित एक वेंडिंग प्वाइंट में तैयारियां पूरी हो गई थीं।