फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Scuffle in Doon Hospital emergency ward at midnight

Dehradun News: आधी रात दून अस्पताल की इमरजेंसी में मारपीट

Mon, 10 Aug 2026 02:28 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Scuffle in Doon Hospital emergency ward at midnight
राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल की इमरजेंसी में शनिवार रात करीब डेढ़ बजे दो पक्षों में मारपीट हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि बीच-बचाव करने पहुंचे स्वास्थ्यकर्मियों के साथ भी युवकों ने अभद्रता की। घटना काबू नहीं हुई तो मौके पर पुलिस को बुलाया। मारपीट से मरीजों में भी दहशत फैल गई।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक शनिवार रात करीब डेढ़ बजे इमरजेंसी के बाहर कुछ युवकों के बीच आपस में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। इसमें से एक पक्ष मेडिकल बनवाने के लिए इमरजेंसी आया था। तभी दूसरे पक्ष के करीब 20 लोग अंदर घुस आए। सुरक्षाकर्मियों के काफी रोकने के बाद भी युवक नहीं माने। उन्होंने इमरजेंसी के अंदर ही मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन


शोर सुनकर महिला ईएमओ समेत अन्य स्वास्थ्यकर्मी भी बाहर आ गए। आरोप है कि बीच-बचाव के दौरान गुस्साए युवकों ने स्वास्थ्यकर्मियों के साथ भी अभद्रता की। इतना ही नहीं सुरक्षाकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की कर गाली-गलौज भी की। मामला काबू नहीं हुआ तो पुलिस को सूचना दी गई। मामले को शांत करवाने के लिए पुलिस के भी पसीने छूट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवकों ने सुरक्षाकर्मियों को धमकी दी और हंगामे के दौरान इमरजेंसी में रखी फाइलें भी फेंक दीं। घटना के बाद इमरजेंसी में रात्रि ड्यूटी करने वाले स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं।

------------------
खुद को अधिवक्ता बताकर पुलिस को धमकाने का आरोप

घटना के दौरान एक व्यक्ति ने खुद को अधिवक्ता बताते हुए मौके पर पहुंची पुलिस और सुरक्षाकर्मियों से अभद्रता करने के बाद धमकी भी दी। आरोप है कि मामले में हस्तक्षेप करने पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से शिकायत करने की बात भी कही गई।
----------------

लगातार घटनाओं से सुरक्षाकर्मियों में रोष
घटना के बाद अस्पताल के सुरक्षाकर्मियों में रोष है। उनका कहना है कि पहले भी महिला सुरक्षाकर्मी के साथ तीमारदारों ने मारपीट की थी। अब इमरजेंसी में युवकों ने सुरक्षाकर्मियों के साथ अभद्रता की। उनका आरोप है कि लगातार ऐसी घटनाओं के बावजूद सुरक्षा कर्मियों की शिकायतों को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है।


-------------------
-कोट

इमरजेंसी में इस तरह का हंगामा गंभीर मामला है। अस्पताल में डॉक्टरों, कर्मचारियों और सुरक्षाकर्मियों की सुरक्षा प्राथमिकता है। पूरे मामले की जांच कराई जाएगी। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. आरएस बिष्ट, चिकित्सा अधीक्षक दून अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed