फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   siphoned off from factory worker's account and credit card.

Dehradun News: फैक्टरीकर्मी के खाते और क्रेडिट कार्ड से उड़ाए 8.33 लाख

Sat, 01 Aug 2026 02:14 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Sat, 01 Aug 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
siphoned off from factory worker's account and credit card.
सेलाकुई क्षेत्र में साइबर अपराधियों ने एक फैक्टरी कर्मी को अपना निशाना बनाते हुए उसके बैंक खातों और क्रेडिट कार्ड से 8,33,947 रुपये उड़ा लिए। हैरानी की बात यह है कि लेनदेन के दौरान पीड़ित के मोबाइल पर ना तो कोई ओटीपी आया और ना ही बैंक से कोई सत्यापन कॉल प्राप्त हुई। खाते से रकम कटने का एसएमएस मिलने पर पीड़ित को ठगी का एहसास हुआ। पुलिस ने अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सेलाकुई निवासी फैक्टरी कर्मी असरफ अली ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 21 जुलाई को उनके आईसीआईसीआई बैंक खाते से 6,99,997 रुपये और उसी दिन उनके क्रेडिट कार्ड से 87,000 रुपये की अनधिकृत निकासी कर ली गई। इसके बाद 27 जुलाई को साइबर ठगों ने उनके सेंट्रल बैंक के खाते को निशाना बनाते हुए 46,950 रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन

पीड़ित का कहना है कि तीनों बार लेनदेन के दौरान उन्हें कोई ओटीपी प्राप्त नहीं हुआ। मोबाइल पर रकम कटने के एसएमएस आने पर उन्हें धोखाधड़ी की जानकारी मिली। उन्होंने तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 और संबंधित बैंक शाखाओं में घटना की सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी लोकपाल परमार ने बताया कि पुलिस टीम तकनीकी साक्ष्य जुटा रही है। दोषियों की जल्द पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed