सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   State-level MSP program will give a new identity to rural enterprises

Dehradun News: राज्य स्तरीय एमएसपी कार्यक्रम से ग्रामीण उद्यमों को मिलेगी नई पहचान

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 10 Feb 2026 08:48 PM IST
विज्ञापन
State-level MSP program will give a new identity to rural enterprises
विज्ञापन
देहरादून। उत्तराखंड ग्राम्य विकास समिति (रीप) की ओर से आयोजित दो दिवसीय मल्टी-स्टेकहोल्डर प्लेटफॉर्म कार्यक्रम का समापन हुआ। मुख्य अतिथि ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले क्लस्टर लेवल फेडरेशन की महिलाओं को सम्मानित किया।
Trending Videos

मंत्री जोशी ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से ग्रामीण उद्यमों को बाजार में पहचान मिलेगी और लखपति दीदी अभियान को मजबूती मिलेगी। कार्यक्रम में लगभग 30 कंपनियों ने हिस्सा लिया और 60 से अधिक लेटर ऑफ इंटेंट पर हस्ताक्षर किए गए। मंडुआ, झंगोरा, बेडू जैम, मुन्सयारी राजमा और ऐपण कला जैसे पारंपरिक उत्पादों का प्रदर्शन हुआ। परियोजना निदेशक झरना कमठान ने बताया कि अब तक 6000 व्यक्तिगत और 500 सामुदायिक उद्यम स्थापित किए जा चुके हैं, जिससे 5.6 लाख परिवार लाभान्वित हो रहे हैं। इस अवसर पर विभाग के उच्चाधिकारी और प्रदेश के 13 जनपदों से आए प्रतिनिधि उपस्थित रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed