सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Friend killed in a dispute after lewd comments about sisters haridwar Crime News Murder

Haridwar: दोस्त ही निकला कातिल, बहनों पर अभद्र टिप्पणी के बाद हुआ विवाद, झाड़ियों में मिला था किशोर का शव

संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 11 Feb 2026 02:52 PM IST
विज्ञापन
सार

हत्याकांड का खुलासा करते हुए एसएसपी ने बताया कि सात फरवरी को पुलिस को सूचना मिली थी कि श्रीयंत्र पुलिया के पास झाड़ियों में एक अज्ञात युवक का खून से सना शव पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की और शिनाख्त कराई। मृतक की पहचान कुनाल (15) पुत्र रोहिताश, निवासी रामपुर रायघाटी थाना लक्सर हाल लाटोवाली, कनखल के रूप में हुई।

Friend killed in a dispute after lewd comments about sisters haridwar Crime News Murder
घटना का खुलासा करते एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

हरिद्वार कनखल थाना क्षेत्र में श्रीयंत्र पुलिया के पास झाड़ियों में मिले युवक के शव के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए मृतक के दोस्त को मथुरा से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने बहनों पर गंदी टिप्पणी से आक्रोशित होकर पत्थर से सिर कुचलकर हत्या करने की बात कबूल की है।

Trending Videos


एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने कनखल थाने में पत्रकार वार्ता कर हत्याकांड का खुलासा किया। एसएसपी ने बताया कि सात फरवरी को पुलिस को सूचना मिली थी कि श्रीयंत्र पुलिया के पास झाड़ियों में एक अज्ञात युवक का खून से सना शव पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की और शिनाख्त कराई। मृतक की पहचान कुनाल (15) निवासी रामपुर रायघाटी थाना लक्सर हाल लाटोवाली, कनखल के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


छह फरवरी की रात दोनों ने साथ बैठकर पी शराब
फील्ड यूनिट को मौके पर बुलाकर साक्ष्य एकत्र किए गए। मृतक के पिता की तहरीर पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर पड़ताल शुरू की गई। खुलासे के लिए पांच टीमों का गठन किया गया। पुलिस ने आसपास के सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। जांच के दौरान एक अहम सुराग हाथ लगा।

एसएसपी ने बताया कि फुटेज में कुनाल को शराब के ठेके से शराब खरीदते हुए और एक संदिग्ध स्कूटी सवार के साथ जाते हुए देखा गया। स्कूटी सवार की पहचान अरविंद उर्फ शिवम निवासी पतवारी मंदिर के पीछे  दुर्गा कॉलोनी थाना गोवर्धनपुर यूपी हाल पता लाटोवाली थाना कनखल के रूप में हुई। ये घटना के बाद से फरार था।

पुलिस को जानकारी मिली कि वह मथुरा भाग गया है। पुलिस टीम को वहां भेजा गया। मथुरा पहुंचकर टीम ने उसे दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी अरविंद ने बताया कि वह कुछ महीनों से अपनी नानी के साथ कनखल में रह रहा था। कुनाल उसका दोस्त और पड़ोसी था। छह फरवरी की रात दोनों ने साथ बैठकर शराब पी।

ये भी पढे़ं...Dehradun Crime: तिब्बती मार्केट के सामने युवक की गोली मारकर हत्या, आपसी विवाद की बात आई सामने, इलाके में दहशत

नशे की हालत में कुनाल ने उसकी बहनों पर अभद्र टिप्पणी की और गाली-गलौज शुरू कर दी। विवाद बढ़ने पर कुनाल ने उसे थप्पड़ मार दिए। इससे गुस्से में आकर अरविंद ने पास पड़ा भारी पत्थर उठाकर कुनाल के सिर पर कई वार कर दिए। गंभीर चोट लगने से कुनाल की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। आरोपी के कब्जे से मृतक का मोबाइल फोन बरामद किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed