सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Explosion occurred during railing installation worker was scorched by high tension line current Rishikesh News

Rishikesh: रेलिंग लगाने के दौरान हुआ धमाका, हाईटेंशन लाइन के करंट से झुलसा मजदूर, एम्स में किया गया भर्ती

संवाद न्यूज एजेंसी, रायवाला (देहरादून) Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 10 Feb 2026 08:50 PM IST
विज्ञापन
सार

रेलिंग लगाने के दौरान धमाका होने से एक मजदूर हाईटेंशन लाइन के करंट से झुलस गया। मजदूर को एम्स ऋषिकेश में भर्ती किया गया है।
 

Explosion occurred during railing installation worker was scorched by high tension line current Rishikesh News
एम्स ऋषिकेश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

रायवाला में एक मकान की दूसरी मंजिल में स्टील की रेलिंग लगा रहा मजदूर बिजली की हाईटेंशन लाइन के करंट की चपेट में आ गया। करंट लगने से मजदूर बुरी तरह से झुलस गया। मजूदर को एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है। रायवाला में मां चांदनी देवी पब्लिक स्कूल के पास एक मकान की दूसरी मंजिल में स्टील की रेलिंग का काम चल रहा था।

Trending Videos


इस दौरान मकान के पास से गुजर रही 33 केवी की हाईटेंशन लाइन पर स्टील की रॉड छू गई। इस दौरान तेज धमाके के साथ मजदूर मौके पर गिर गया। करंट लगने मजदूर बुरी तरही से झुलुस गया। तेज धमाका होने के बाद क्षेत्र की बिजली गुल हो गई। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग अपने घरों बाहर निकल पड़े। स्थानीय लोगाें की मदद से ठेकेदार ने मजदूर को एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया। मजदूर की पहचान मुर्गी फार्म रायवाला निवासी जावेद के रूप में हुई है। मजदूर की हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Vikasnagar: कालसी के पास वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरा, एक महिला समेत तीन लोगों की गई जान

रायवाला के मां चांदनी देवी पब्लिक स्कूल के पास एक मकान में रेलिंग निर्माण के दौरान मजदूर पर हाईटेंशन लाइन का करंट लगने की सूचना नहीं है। बुधवार को अधीनस्थों को मौके पर भेजकर जांच की जाएगी। लोगाें को सुरक्षा बरतने के लिए कहा जाएगा। - राजीव कुमार, उपखंड अधिकारी ऊर्जा निगम, रायवाला
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed