सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Young man shot dead in front of Tibetan market parade ground Dehradun Uttarakhand Crime News

Dehradun Crime: तिब्बती मार्केट के सामने युवक की गोली मारकर हत्या, आपसी विवाद की बात आई सामने, इलाके में दहशत

अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 11 Feb 2026 01:56 PM IST
विज्ञापन
सार

तिब्बती मार्केट के सामने युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आपसी विवाद वारदात की वजह बताई जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने घटना की पुष्टि की।

Young man shot dead in front of Tibetan market parade ground Dehradun Uttarakhand Crime News
घटना स्थल पर उमड़ी भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

तिब्बती मार्केट के पास अज्ञात हमलावरों ने एक व्यक्ति को गोली मार दी। गंभीर हालत में घायल को पुलिस ने दून अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान अर्जुन शर्मा, निवासी इंदिरा नगर, थाना बसंत विहार, देहरादून के रूप में हुई है। अर्जुन शर्मा जीएमएस रोड स्थित अमरदीप गैस एजेंसी के स्वामी थे।

Trending Videos


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को घेरकर जांच शुरू की। इसके बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और अधिकारियों से पूरे मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन




घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल
पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतक का अपने पारिवारिक व्यवसाय और पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि इसी विवाद के चलते उनकी माता ने पहले ही अपने बेटे को जान का खतरा बताते हुए उच्च न्यायालय से सुरक्षा भी प्राप्त की थी।

ये भी पढे़ं...Uttarakhand: बेरोजगारी की असली तस्वीर बताएगा पीरियोडिक लेबर फोर्स सर्वे, प्रदेश भर में फरवरी से दिसंबर तक होगा

प्रत्यक्षदर्शियों और शुरुआती जांच के अनुसार, स्कूटी सवार दो हमलावरों ने इस वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें गठित कर दी गई हैं। साथ ही पूरे जनपद में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed