Hindi News
›
Video
›
Uttarakhand
›
Dehradun News
›
Three day program of Van Gujjar community self-employment initiative by setting up stalls Rishikesh Video news
{"_id":"698c4d9d600f03b64204cf31","slug":"video-three-day-program-of-van-gujjar-community-self-employment-initiative-by-setting-up-stalls-rishikesh-video-news-2026-02-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"वन गुर्जर समुदाय का तीन दिवसीय कार्यक्रम, स्टॉल लगाकर स्वरोजगार की पहल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वन गुर्जर समुदाय का तीन दिवसीय कार्यक्रम, स्टॉल लगाकर स्वरोजगार की पहल
वन गुज्जरों की ओर से गंगा भोगपुर में तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वन गुर्जर समुदाय की महिलाओं ने छोटे-छोटे स्टॉल लगाकर स्वरोजगार की दिशा में अपनी पहल प्रस्तुत की। स्टॉलों के माध्यम से महिलाओं ने अपने द्वारा तैयार किए गए हस्तकला उत्पादों का प्रदर्शन किया। संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य वन गुर्जर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें रोजगार के अवसरों से जोड़ना है। उन्होंने स्टॉल के माध्यम से सरकार से निवेदन किया कि गुर्जर समुदाय को भी स्वरोजगार योजनाओं से जोड़ा जाए, ताकि महिलाएं अपनी आजीविका स्वयं चला सकें। संगठन का कहना है कि यह एक छोटी-सी पहल है, जिसके माध्यम से वे सरकार तक अपनी आवाज पहुंचाना चाहते हैं। उनका मानना है कि यदि मध्यवर्गीय गुर्जर महिलाओं को अवसर मिले तो वे भी मेहनत और हुनर के बल पर आत्मनिर्भर बन सकती हैं। कार्यक्रम में स्थानीय लोगों ने भी स्टॉलों का अवलोकन किया और महिलाओं के प्रयासों की सराहना की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।