सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Weather Heat wave to intensify tomorrow rain snowfall expected in high altitude areas on Feb 16

Uttarakhand Weather: कल से गर्मी दिखाएगी तेवर, पहाड़ों में राहत, फिर होगी ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश-बर्फबारी

माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 11 Feb 2026 07:42 AM IST
विज्ञापन
सार

उत्तरखंड में गर्मी अब तेवर दिखएगा, लेकिन कुछ दिन बाद मौसम विभाग ने बारिश-बर्फबारी की संभावना जताई है। शुष्क मौसम में मैदान से लेकर पहाड़ तक के सामान्य तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी जिससे मैदानी इलाकों में दिन के समय गर्मी का अहसास होगा। 

Uttarakhand Weather Heat wave to intensify tomorrow rain snowfall expected in high altitude areas on Feb 16
उत्तराखंड - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव कम होने से तापमान में असर देखने को मिलेगा। जिसके चलते गर्मी 12 फरवरी से प्रदेशभर में अपने तेवर दिखाएगी। हालांकि पर्वतीय इलाकों में चटक धूप खिलने की वजह से राहत मिलेगी।मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार बुधवार को प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहेगा।

Trending Videos


मैदानी जिले हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ हिस्सों में सुबह के समय कोहरा छाए रहने से ठंड परेशान करेगी लेकिन दिन के समय चटक धूप खिलने के आसार हैं। इसके बाद 12 से 15 फरवरी तक प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि शुष्क मौसम में मैदान से लेकर पहाड़ तक के सामान्य तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी जिससे मैदानी इलाकों में दिन के समय गर्मी का अहसास होगा और पर्वतीय इलाकों में ठंड से राहत मिलेगी। हालांकि 16 फरवरी को प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश व बर्फबारी की संभावना है।

ये भी पढ़ें...Vikasnagar: कालसी के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी यूटिलिटी, तीन महिलाओं की मौत, पांच घायल

उधर मंगलवार के मौसम की बात करें तो दून में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री इजाफे के साथ 25.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जबकि रात का न्यूनतम तापमान भी सामान्य से एक डिग्री बढ़ोतरी के साथ 9.6 डिग्री दर्ज किया गया। ऐसा ही हाल प्रदेश के अन्य इलाकों में भी रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed