सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Summer schedule implemented at Doon Airport from today 34 flights approved, direct flights to 12 cities

Uttarakhand: दून एयरपोर्ट पर आज से समर शेड्यूल लागू, 34 उड़ानों को मिली मंजूरी, इन 12 शहरों के लिए सीधी फ्लाइट

संवाद न्यूज एजेंसी, जौलीग्रांट (ऋषिकेश) Published by: Renu Saklani Updated Sun, 29 Mar 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
सार

आज से देहरादून एयरपोर्ट से नवी मुंबई के लिए पहली बार सीधी उड़ान शुरू होगी। विमानन कंपनी इंडिगो की ओर से इस फ्लाइट को शुरू किया जाएगा। इंडिगो पहली बार देहरादून-नवी मुंबई के बीच संचालित करेगा उड़ान

Summer schedule implemented at Doon Airport from today 34 flights approved, direct flights to 12 cities
देहरादून एयरपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

देहरादून एयरपोर्ट पर आज 29 मार्च से समर शेड्यूल लागू कर दिया गया है। यह 24 अक्तूबर तक लागू रहेगा। समर शेड्यूल में कुल 34 उड़ानों को मंजूरी मिली है। समर शेड्यूल में कुछ उड़ानों के समय में भी परिर्वतन किया गया है। वहीं कुछ नए शहर भी देहरादून एयरपोर्ट से जुड़े हैं।

Trending Videos


नए समर शेड्यूल में भुवनेश्वर वाली उड़ान शामिल नहीं है। जबकि समर शेड्यूल में नवी मुंबई और पिथौरागढ़ के लिए देहरादून से सीधी उड़ान शामिल है। समर शेड्यूल में कुछ उड़ानें 29 मार्च और कुछ उसके बाद अलग-अलग दिन शुरू की जाएंगी। देहरादून एयरपोर्ट से कुल 12 शहरों की लिए सीधी उड़ानें संचालित की जाएंगी, जिसमें दिल्ली, अहमदाबाद, कुल्लू, हैदराबाद, जयपुर, मुंबई, बंगलूरू, लखनऊ, पुणे, नवी मुंबई, कोलकाता और पिथौरागढ़ शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

देहरादून एयरपोर्ट पर आज से होगी डिजी यात्रा की शुरूआत

देहरादून एयरपोर्ट पर आज केंद्रीय नागर विमानन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू द्वारा दिल्ली से वर्चुअल डिजी यात्रा का शुभारंभ किया जाएगा। इस सुविधा के शुरू होने से यात्रियों को अपना चेहरा दिखाते ही एयरपोर्ट के अंदर सीधे एंट्री मिलेगी। इससे चेक इन, बोर्डिंग पास आदि में लगने वाले समय की बचत होगी। अब तक यह सुविधा देश के बड़े एयरपोर्ट पर ही उपलब्ध है।

ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी (बीसीएएस) से मंजूरी मिलने के बाद देश के बड़े एयरपोर्ट की तर्ज पर देहरादून एयरपोर्ट पर इस सुविधा को शुरू किया जा रहा है। डिजी यात्रा की सुविधा शुरू होने से यात्रियों को तेज, सुरक्षित यात्रा का अनुभव मिलेगा। इससे बोर्डिंग प्रक्रिया और लंबी कतारों में घंटों लाइन में लगने के झंझट से छुटकारा मिलेगा।

एयरपोर्ट पर बोर्डिंग पास में लगने वाले समय में मैनुअल अपना पहचानपत्र, टिकट या संबंधित दस्तावेज भी नहीं दिखाना पड़ेगा। एयरपोर्ट पर लगे संबंधित उपकरणों और आधुनिक कैमरों से यात्री के चेहरे की पहचान के बाद डिजी गेट ऑटोमेटिक खुल जाएगा, जिससे यात्री जल्दी अपनी फ्लाइट की तरफ जा सकेंगे।

डिजी यात्रा यात्रियों के लिए एक डिजिटल पहल है। जो हवाई यात्रियों को पेपरलेस और संपर्क रहित सुविधा प्रदान करती है। इसमें बोर्डिंग, आईडी प्रूफ आदि दिखाने की जरूरत नहीं होती है। एआई तकनीक से उसका चेहरा ही उसकी पहचान के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है, जिससे यात्री कुछ ही सेकेंड में अंदर दाखिल हो सकेंगे। इससे एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था और भी मजबूत होगी।

इस तरह मिलेगा लाभ

डिजी यात्रा का लाभ लेने के लिए यात्रियों को अपने मोबाइल फोन में डिजी यात्रा एप डाउनलोड करना होगा। आधार कार्ड और मोबाइल नंबर से रजिस्ट्रेशन करने के बाद एप में अपना फ्लाइट नंबर, टिकट और अपनी फोटो अपलोड करनी होगी। एयरपोर्ट पर डिजी यात्रा गेट पर कैमरे और दूसरे उपकरण डिजी एप पर दर्ज यात्री का चेहरा स्कैन और मौके पर खड़े यात्री के चेहरे से मिलाकर कर गेट खोल देंगे। डिजी एप में दर्ज डाटा यात्रा पूरी होने के 24 घंटे बाद खुद ही डिलीट हो जाएगा।

वाईफाई, किड्स जोन की भी सुविधा
एयरपोर्ट पर आज से यात्रियों को इंटरनेट इस्तेमाल के लिए वाईफाई सुविधा, फ्लाइट का इंतजार करते हुए अपनी पसंद की किताबें और बच्चों के लिए किड्स जोन की सुविधा भी मिलेगी, जिसमें खेल खिलौने आदि मिलेंगे। एयरपोर्ट निदेशक भूपेश सीएच नेगी ने कहा कि आज वर्चुअल रूप से डिजी यात्रा का शुभारंभ केंद्रीय नागर विमानन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू द्वारा किया जाएगा।
 

आज से देहरादून-नवी मुंबई के बीच शुरू होगी सीधी फ्लाइट

आज से देहरादून एयरपोर्ट से नवी मुंबई के लिए पहली बार सीधी उड़ान शुरू होगी। विमानन कंपनी इंडिगो की ओर से इस फ्लाइट को शुरू किया जाएगा। देहरादून एयरपोर्ट पर समर शेड्यूल, चारधाम यात्रा और पर्यटन सीजन को ध्यान में रखकर विमानन कंपनी द्वारा इस नए रूट पर पहली बार अपनी फ्लाइट शुरू किया जा रहा है। इंडिगो की यह उड़ान नवी मुंबई से हवाई यात्रियों को लेकर आज शाम 5: 35 पर देहरादून एयरपोर्ट पहुंचेगी।

ये भी पढे़ं...Rishikesh: होटल में चल रहा था अवैध कैसीनो और शराब पार्टी, पुलिस की रेड, दस महिला सहित 40 लोग गिरफ्तार

वहीं, देहरादून से यात्रियों को लेकर यह उड़ान शाम 6:10 पर वापस नवी मुंबई के लिए उड़ान भरेगी। इस उड़ान के शुरू होने से देहरादून एयरपोर्ट एक और नए शहर से सीधी फ्लाइट द्वारा जुड़ जाएगा। इंडिगो अपने 186 सीटर विमान से देहरादून-नवी मुंबई के बीच उड़ान भरेगा। यह दूरी करीब दो घंटे 25 मिनट में तय की जा सकेगी। कंपनी ने आज के लिए एक तरफ का प्रति व्यक्ति किराया 10,939 रुपये रखा है। जबकि एक महीने बाद 29 अप्रैल को इसका किराया 9,327 है, जो कम या ज्यादा भी हो सकता है।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed