{"_id":"6a78ea9cb5888095c404ca9b","slug":"teachers-observe-fast-for-restoration-of-old-pension-scheme-dehradun-news-c-5-1-drn1089-1038744-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: पुरानी पेंशन बहाली के लिए शिक्षकों ने किया उपवास, 13 को निकालेंगे रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: पुरानी पेंशन बहाली के लिए शिक्षकों ने किया उपवास, 13 को निकालेंगे रैली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षकों ने पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर रविवार को उपवास रखा। पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन के आह्वान पर शहीद स्मारक कचहरी परिसर में आयोजित हुए कार्यक्रम में कर्मचारी, शिक्षक व पेंशन समर्थक शामिल हुए। वहीं, इस दौरान 13 सितंबर को देहरादून में आयोजित होने वाली विशाल पेंशन संगठित रैली की घोषणा करते हुए कहा कि इस रैली को ऐतिहासिक बनाया जाएगा।
संतोष गडोहि ने कहा कि उपवास कार्यक्रम का आयोजन नौ अगस्त 1942 को प्रारंभ हुए ऐतिहासिक भारत छोड़ो आंदोलन से प्रेरणा लेते हुए किया गया। साथ ही उत्तराखंड राज्य आंदोलन के बलिदानियों की शहादत और उनके संघर्ष से प्रेरणा लेते हुए कर्मचारियों ने अपने अधिकार व सुरक्षित भविष्य के लिए संघर्ष का संकल्प लिया।
वक्ताओं ने कहा कि पुरानी पेंशन केवल कर्मचारियों की मांग नहीं, बल्कि उनके सामाजिक व आर्थिक भविष्य की सुरक्षा से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय है। उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ रायपुर के अध्यक्ष अरविंद सिंह सोलंकी ने कहा कि पुरानी पेंशन प्रत्येक कर्मचारी का अधिकार है और कर्मचारी पुरानी पेंशन लेकर रहेंगे। बताया कि 13 सितंबर को आयोजित होने वाली रैली में प्रदेश के सभी 13 जनपदों से हजारों की संख्या में कर्मचारी, शिक्षक व पेंशन समर्थक देहरादून पहुंचेंगे।
विज्ञापन
रैली में कर्मचारियों की एकजुटता का विशाल प्रदर्शन किया जाएगा और मुख्यमंत्री आवास का घेराव कर सरकार से पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की मांग को मजबूती से उठाया जाएगा। इस दौरान पुष्कर राज बहुगुणा, यशवंत सिंह रावत, कमल सुयाल, राजेंद्र रतूड़ी, अरविंद थपलियाल, सूर्य प्रकाश, अंशुमन चौहान, मोहम्मद इरशाद, राजकुमार, प्रेम सिंह, रिजवान हुसैन, रणवीर सिंह राय, वीरेंद्र सिंह चौहान, दिनेश कुमार आदि मौजूद रहे।