सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Tehri Accident vehicle packed with pilgrims Brakes fail and crashes into a hillside While going to Gangotri

Accident: गंगोत्री जा रहे यात्रियों से भरे टेंपो ट्रैवलर के हुए ब्रेक फेल, अनियंत्रित होकर पहाड़ी से टकराया

संवाद न्यूज एजेंसी, कंडीसौड़ (टिहरी) Published by: Alka Tyagi Updated Fri, 01 May 2026 06:30 PM IST
विज्ञापन
सार

Tehri Accident News: टेंपो ट्रैवलर में 23 यात्री सवार थे, जो गंगोत्री धाम की ओर जा रहे थे। नागराजा धार के पास अचानक वाहन के ब्रेक फेल हो गए। इससे वाहन अनियंत्रित होकर पहाड़ी से टकरा गया।

Tehri Accident vehicle packed with pilgrims Brakes fail and crashes into a hillside While going to Gangotri
वाहन हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

दिल्ली से गंगोत्री जा रहा एक टेंपो ट्रैवलर नगुन-सुवाखोली मोटर मार्ग पर नागराजा धार के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में वाहन में सवार पांच यात्री चोटिल हो गए। उन्हें 108 एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिन्यालीसौड़ में भर्ती कराया गया है।

Trending Videos


जानकारी के अनुसार, टेंपो ट्रैवलर में 23 यात्री सवार थे, जो गंगोत्री धाम की ओर जा रहे थे। करीब 2:15 बजे नागराजा धार के पास अचानक वाहन के ब्रेक फेल हो गए। इससे वाहन अनियंत्रित होकर पहाड़ी से टकरा गया। गनीमत रही कि वाहन सड़क के बाहर खाई की ओर जाने के बजाय अंदर की तरफ नाली में फंस गया, जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में कपिल अरोड़ा, डिंपी, ध्रुव, नीता और प्रेम दास (सभी निवासी पंतनगर, जगपुरा, दिल्ली) चोटिल हो गए। प्राथमिक उपचार के लिए सभी को चिन्यालीसौड़ के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Dehradun: वीकेंड शुरू होते ही एक्सप्रेसवे पर लगा जाम, दून से मोहंड तक घंटों फंसे रहे वाहन

प्रभारी थानाध्यक्ष शिव शंकर उनियाल ने बताया कि वाहन चालक जगजीत सिंह निवासी कुरुक्षेत्र हरियाणा ने पूछताछ में ब्रेक फेल होने की बात कही है। उन्होंने बताया कि अन्य सभी यात्रियों को सुरक्षित दूसरे वाहन से उनके गंतव्य के लिए रवाना किया जा रहा है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed