{"_id":"69f4a9d1a86d33806a098b03","slug":"uksssc-instructor-recruitment-document-verification-from-may-5-dehradun-news-c-5-drn1043-960325-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूकेएसएसएससी अनुदेशक भर्ती : अभिलेख सत्यापन पांच मई से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूकेएसएसएससी अनुदेशक भर्ती : अभिलेख सत्यापन पांच मई से
विज्ञापन
विज्ञापन
- आयोग ने जारी किया अभिलेख सत्यापन का कार्यक्रम
- 370 पदों पर भर्ती के लिए चल रही है प्रक्रिया
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) ने प्रशिक्षण एवं सेवायोजन निदेशालय के तहत अनुदेशक के 370 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिए अभिलेख सत्यापन का कार्यक्रम जारी कर दिया है। लिखित परीक्षा के आधार पर रिजल्ट जारी किया जा चुका है। चयनित अभ्यर्थियों को ही अभिलेख सत्यापन में शामिल होना होगा।
आयोग के सचिव एनएस डुंगरियाल के अनुसार, चयनित अभ्यर्थियों के मूल अभिलेखों की जांच आयोग के कार्यालय में की जाएगी। पांच मई को अनुदेशक इलेक्ट्रिकल और अनुदेशक फिटर, छह मई को इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक, वेल्डर, इम्प्लाइबिलिटी स्किल, कला-गणित और ड्राफ्ट्समैन (सिविल), सात मई को फैशन डिजाइन, मशीनिस्ट, स्वीइंग टेक्नोलॉजी, मैकेनिक मोटर व्हीकल, टर्नर, प्लम्बर और कंप्यूटर ऑपरेटर सहित अन्य ट्रेडों का सत्यापन होगा।
अभ्यर्थियों को आयोग की वेबसाइट पर ऑनलाइन विकल्प भरना होगा। इसके लिए रोल नंबर यूजर आईडी और जन्म तिथि पासवर्ड के रूप में उपयोग होगी। ऑनलाइन भरे गए विकल्पों का प्रिंटआउट भी साथ लाना अनिवार्य है। सत्यापन से पूर्व अभ्यर्थियों का बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन किया जाएगा। अभ्यर्थियों को अपने सभी मूल शैक्षिक, तकनीकी और अनुभव प्रमाण पत्रों के साथ उनकी दो-दो स्वप्रमाणित प्रतियां और छह पासपोर्ट साइज फोटो लेकर सुबह 9:30 बजे पहुंचना होगा। सरकारी सेवा में कार्यरत अभ्यर्थियों को विज्ञापन की अंतिम तिथि से पूर्व का अनापत्ति प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। आयोग ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित तिथि पर अनुपस्थित रहने वाले अभ्यर्थियों को दोबारा अवसर नहीं दिया जाएगा और उनका अभ्यर्थन निरस्त कर दिया जाएगा।
Trending Videos