फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The BSP reviewed preparations for the upcoming assembly elections.

Dehradun News: बसपा ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए तैयारियों की समीक्षा की

Mon, 17 Aug 2026 12:04 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
The BSP reviewed preparations for the upcoming assembly elections.
देहरादून। बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौधरी ने जिलाध्यक्षों को विधानसभा वार रणनीति बनाकर संगठन को सक्रिय करने के निर्देश दिए। गांधी रोड स्थित जिला कार्यालय में हुई बैठक में उन्होंने देहरादून और उत्तरकाशी जिले के पदाधिकारियों के साथ संगठनात्मक तैयारियों की समीक्षा की।
विज्ञापन


बैठक में देहरादून जिले की दस विधानसभा सीटों की जिम्मेदारी जिला पदाधिकारियों को सौंपी गई। जिलाध्यक्ष केपी सिंह ने बताया कि सभी विधानसभा क्षेत्रों में सेक्टर कमेटियां बन चुकी हैं। बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने का कार्य जारी है। सभी सीटों पर संभावित उम्मीदवारों के बायोडाटा भी लिए जा रहे हैं। उत्तरकाशी जिले की तीनों विधानसभा सीटों की भी समीक्षा की गई। जिला अध्यक्ष बुद्धिलाल ने बताया कि कमेटियों का गठन तेजी से चल रहा है। यहां भी संभावित उम्मीदवारों के बायोडाटा लिए जा रहे हैं। बैठक में सुहेन्द्र पाल गौतम को देहरादून महानगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौधरी ने पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करने को प्राथमिकता बताया। उन्होंने हल्द्वानी के शुद्धिकरण मामले को गंभीर विषय बताया। उन्होंने जनता को संविधान में मिले अधिकारों के प्रति जागरूक करने पर भी जोर देते हुए कहा कि बसपा सामाजिक बराबरी और सांविधानिक अधिकारों को सभी वर्गों तक पहुंचाने में विश्वास रखती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed