{"_id":"6991dd8e34a0fad9840314d1","slug":"two-accused-of-stealing-motor-wires-arrested-vikas-nagar-news-c-39-1-sdrn1026-129104-2026-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: मोटर के तार चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: मोटर के तार चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
-प्राथमिकी दर्ज होने के दिन ही पुलिस ने आरोपियों को पकड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
विकासनगर। सहसपुर कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार रात को शंकरपुर स्थित जलसंस्थान विभाग के मरम्मत गोदाम से मोटर के तार चोरी करने वाले शंकरपुर निवासी फिरोज और शंकरपुर बड़ा रामपुर निवासी अजीम को उनके घर के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी अजीम मूल रूप से सहारनपुर के कुतुबशेर थाना क्षेत्र की अजीम कॉलोनी का रहने वाला है। पुलिस दोनों आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटा रही है।
कोतवाली प्रभारी शंकर सिंह बिष्ट ने बताया शनिवार को जलसंस्थान विभाग के कर्मचारी सादिक ने की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इसके बाद घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरा की फुटेज की जांच कर दोनों आरोपियों की पहचान की गई। मुखबिर की मदद से प्राथमिकी दर्ज होने के दिन ही दोनों आरोपियों को शंकरपुर रामपुर से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों के पास से दो प्लास्टिक के कट्टों में रखी चोरी की गई तार भी मिली। दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
Trending Videos