फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   two big bio gas plants will open in Uttarakhand and government will buy cow dung

Uttarakhand: मंत्री सौरभ बहुगुणा बोले- दो बड़े बायो गैस प्लांट खुलेंगे, गाय का गोबर खरीदेगी सरकार

Fri, 19 Jan 2024 07:01 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 19 Jan 2024 07:01 PM IST
सार

सौरभ बहुगुणा भाजपा प्रदेश मुख्यालय में पत्रकार वार्ता कर रहे थे। पत्रकार वार्ता में उन्होंने अपने मंत्रालयों से संबंधित योजनाओं और उपलब्धियों को साझा किया।

विज्ञापन
two big bio gas plants will open in Uttarakhand and government will buy cow dung
पत्रकार वार्ता करते मंत्री सौरभ बहुगुणा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने एलान किया कि राज्य सरकार प्रदेश में दो बड़े बायो गैस प्लांट स्थापित करेगी। साथ ही सरकार गाय का गोबर खरीदने की योजना भी बना रही है। इससे राज्य के पशुपालकों को अपनी आजीविका बढ़ाने में मदद मिलेगी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा, दुग्ध संघ में आठ से 10 वर्ष से भ्रष्टाचार की फाइलें दबी थीं, जिन पर भाजपा सरकार ने कार्रवाई की और चार अधिकारियों पर सख्त एक्शन लिया। कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में सरकार निजी क्षेत्रों के सहयोग से युवाओं को कुशल बनाकर देश और विदेश में बड़े स्तर पर रोजगार मुहैया करा रही है। साथ ही पशुपालन, मत्स्य पालन और दुग्ध उद्योग में अनेकों नई योजनाओं के माध्यम से स्वरोजगार सृजन में भी उत्तराखंड सबसे तेजी से बढ़ने वाला राज्य है ।
विज्ञापन


उत्तराखंड: 5115 मिनी आंगनबाड़ी केंद्र उच्चीकृत होंगे, बोलीं मंत्री- पांच हजार महिलाओं को मिलेगा रोजगार
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा, आवारा पशुओं के लिए पॉलसी बनाने वाला उत्तराखंड पहला राज्य है। मंडल स्तर पर गोशाला बनाई जा रही हैं। हमने दूध के औसत खरीद कीमत में पूर्व के 2-2.25 रुपये के मुकाबले आठ से 10 रुपये प्रतिवर्ष वृद्धि की। गंगा गाय योजना में पर्वतीय क्षेत्रों के अनुरूप बदलाव लाकर, आरक्षित वर्ग के लिए सब्सिडी को 75 फीसदी और सामान्य वर्ग को 50 फीसदी किया।

बताया, राज्य में आईटीआई छात्रों को अधिक कुशल बनाकर उनकी प्लेसमेंट के लिए सरकार निजी क्षेत्र के सहयोग से सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित कर रही है। टाटा व अन्य संस्थान को दो आईटीआई दी गई थी, जिनके शानदार परिणाम आए हैं। कहा, सरकार प्लेसमेंट और विदेशों में भी अपने युवाओं को रोजगार के अवसर दे रही है। इस मौके पर प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान, राजेंद्र नेगी, संजीव वर्मा, प्रदेश प्रवक्ता विनोद सुयाल, विपिन कैंथोला उपस्थित थे।

पिथौरागढ़ के बाद अब चमोली में उगाएंगे आर्गेनिक गन्ना
कहा, हम पर्वतीय क्षेत्रों में भी ऑर्गेनिक गन्ना उत्पादन को लेकर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। पिथौरागढ़ से शुरुआत की है। अब चमोली में भी इस योजना को आगे बढ़ाया जाएगा। पेराई सत्र के दौरान ही अधिकांश किसानों का गन्ना मूल्य भुगतान कर दिया जाता है। 2022 में अब तक 470 करोड़ रुपये सरकार द्वारा किसानों को दिलाए गए। चीनी मिलों के आधुनिकीकरण के लिए भी 25 करोड़ रुपये का फंड बनाया है।

भ्रष्टाचार में चार अधिकारियों पर कार्रवाई की
उन्होंने नैनीताल दुग्ध संघ एवं अन्य प्रकरणों में विपक्ष द्वारा उठाए गए सवालों के जवाब में कहा, मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में सरकार भ्रष्टाचार को लेकर जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम करती है। भ्रष्टाचार के मामलों की वर्षों से दबी फाइलों पर भाजपा सरकार ने कार्रवाई की। भ्रष्टाचार के मामले में चार अधिकारियों पर सख्त एक्शन लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed