UK: सीएम की घोषणाओं की विभागीय स्तर पर हर सप्ताह होगी समीक्षा; विभागों में नामित होंगे नोडल अधिकारी
प्रमुख सचिव वित्त आरके सुधांशु की अध्यक्षता में चंपावत विधानसभा क्षेत्र की सीएम घोषणाओं की समीक्षा की गई। वर्ष 2021 से वर्षवार विभागीय लंबित घोषणाओं पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि अधिकारी, सीएम घोषणाओं को गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकता के आधार पर उन्हें पूर्ण करें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री की घोषणाओं को समय पर पूरा करने के लिए विभागीय स्तर पर हर सप्ताह समीक्षा होगी। इसके अलावा विभागों में सचिव स्तर पर प्रत्येक 15 दिन में काम की समीक्षा की जाएगी। विभागों में नोडल अधिकारी नामित किए जाएंगे।
सोमवार को सचिवालय में प्रमुख सचिव वित्त आरके सुधांशु की अध्यक्षता में चंपावत विधानसभा क्षेत्र की सीएम घोषणाओं की समीक्षा की गई। वर्ष 2021 से वर्षवार विभागीय लंबित घोषणाओं पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि अधिकारी, सीएम घोषणाओं को गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकता के आधार पर उन्हें पूर्ण करें।
चंपावत जिले के तहत गोलू देवता, घोड़ाखाल व चितई को मिलाकर एक विशेष गोल्ज्यू कॉरिडोर बनाने की घोषणा के संबंध में अवगत कराया गया कि व्यय वित्त समिति की संस्तुति व सीएम का अनुमोदन प्राप्त कर लिया है। इस पर प्रमख सचिव ने पत्रावली वित्त विभाग को भेजने के निर्देश दिए।
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी: आरोपी प्रमोद नौटियाल पर कसा शिकंजा, पुलिस को मिली कस्टडी रिमांड की अनुमति
ब्रिडकुल करेगी जिम कार्बेट ट्रेल का निर्माण
चंपावत में जिम कार्बेट ट्रेल बनाने को लेकर पूर्व में नामित कार्यदायी संस्था लोनिवि के स्थान पर उत्तराखंड राज्य अवस्थापना विकास निगम ब्रिडकुल को नामित किया गया है। इस पर प्रमुख सचिव ने जल्द शासनादेश जारी कर एक सप्ताह में डीपीआर भेजने के निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि आंशिक रूप से चूका ट्रेक रूट सुदृढीकरण का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। चंपावत में सीवर लाइन के काम का यूयूएसडीए के साथ परीक्षण कर 15 दिन के अंदर रिपोर्ट उपलब्ध कराई जाए। टनकपुर, बनबसा क्षेत्र में 220/33 केवी विद्युत स्टेशन स्थापना के संबंध में अवगत कराया गया कि इसका शासनादेश और अनुबंध हो चुका है। गुरू गोरखनाथ धाम में गोरखनाथ मंदिर सड़क का चौड़ीकरण कार्य व चंपावत में रोजवेज स्टेशन में आधुनिक सुसज्जित मल्टी स्टोरी पार्किंग व शॉपिंग कॉम्पलैक्स निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है।